'आप' विधायक नजर सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ
Updated : Apr 25, 2019 17:29
|
Editorji News Desk
लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक नजर सिंह मनशहिया ने 'आप' का साथ छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है.नजर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए. पहले ऐसी खबरें थीं कि नजर सिंह आप के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा की पार्टी में शामिल हो सकते हैं. मालूम हो कि सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी पर मूल विचारधारा और सिद्धांतों से भटकाव का आरोप लगाते हुए खुद को पार्टी से अलग कर अपनी 'पंजाबी एकता पार्टी' बनाई थी .
Recommended For You