अधीर रंजन चौधरी बने लोकसभा में कांग्रेस के नेता

Updated : Jun 18, 2019 17:50
|
Editorji News Desk
लंबी खामोशी के बाद कांग्रेस ने लोकसभा में अपना नेता चुन लिया है. पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से सांसद अधीर रंजन चौधरी को कांग्रेस ने लोकसभा में अपना नेता बनाया है. मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में हुई रणनीतिक चर्चा के बाद कांग्रेस संसदीय दल के नेता के रूप में अधीर रंजन चौधरी के नाम पर मुहर लगी. कहा जा रहा है कि पहले इस पद के लिए राहुल गांधी का नाम तय किया गया था, लेकिन उनके इनकार के बाद अधीर रंजन को लोकसभा में कांग्रेस का नेता बनाया गया।
पश्चिमबंगाललोकसभाकांग्रेसअधीर रंजन चौधरीसंसदीयदलकीबैठक

Recommended For You