चांद की ओर चला चंद्रयान-2, इसरो ने रच दिया इतिहास
Updated : Jul 22, 2019 15:18
|
Editorji News Desk
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रच दिया...घड़ी की सुईयां जैसे ही 2.43 पर पहुंची इसरो ने चंद्रयान-2 को लॉन्च कर दिया.....रविवार शाम को 6.43 बजे से ही इसकी लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी...इसरो ISRO के चीफ ने बताया कि चंद्रयान-2 के पहले प्रयास में जो तकनीकी खामियां आई थी उसे पूरी तरह ठीक कर लिया गया है...खास बात ये है कि ISRO ने चंद्रयान-2 की यात्रा के 6 दिन कम कर दिए हैं. इसे 54 दिन से घटाकर 48 दिन कर दिया गया है. इसका मतलब है कि देरी के बावजूद चंद्रयान-2 6 सितंबर को चांद के साउथ पोल पर लैड करेगा. इसके साथ ही चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला भारत पहला देश बन जाएगा...
Recommended For You