हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लगातार योगी सरकार के खिलाफ नारा लगाते नजर आए। लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री आवास घेरने की कोशिश की। वहीं हाथरस में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।