रांची में पत्नी साक्षी संग महेंद्र सिंह धोनी ने भी डाला अपना वोट

Updated : May 06, 2019 16:09
|
Editorji News Desk
झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मतदान करने पहुंचे. पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी धोनी के साथ दिखीं. रांची के जवाहर विद्या मंदिर स्कूल में बने बूथ पर धोनी ने अपना वोट डाला. इस बीच धोनी की झलक पाने के लिए उनके फैंस की भीड़ जुट गई. कई फैंस के साथ धोनी ने सेल्फी भी खिंचाई. बता दें कि सोमवार को झारखंड की 4 संसदीय सीट के लिये वोटिंग है.
रांचीफैंसपूर्व कप्तानमतदानवोटराजधानी रांचीधोनीझारखंडवोटिंगझारखंड

Recommended For You