Updated : Jun 14, 2019 15:35
|
Editorji News Desk
West Bengal Doctors Strike LIVE UPDATES: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल (Strike) शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी है। पूरे देशभर के कई अस्पतालों के डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन और हड़ताल कर समर्थन जताया है। वहीं, हड़ताल की वजह से देशभर के कई अस्पतालों में मरीज परेशान हैं।दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने इस मामले में विरोध प्रदर्शन किया है।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टर पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा पर हड़ताल करने की तैयारी कर रहे हैं।