वंदे मातरम पर हंगामे के बीच कमलनाथ सरकार ने लिया यू-टर्न

Updated : Jan 03, 2019 16:48
|
Editorji News Desk
मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार के हर महीने की शुरुआत में सचिवालय में वंदे मातरम गायन पर रोक के बाद अब सीएम कमलनाथ ने यू-टर्न ले लिया है। कमलनाथ सरकार ने वंदे मातरम का गायन और आकर्षक बनाने का फैसला किया है। अब आम जनता भी वंदे मातरम के गायन में शामिल होगी। साथ ही अब पुलिस बैंड की धुन पर राष्ट्रगीत गाया जाएगा। कमलनाथ सरकार का यह फैसला राज्य में राष्ट्रगीत पर मचे सियासी घमासान के बाद आया है। इससे पहले सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने इस फैसले का विरोध किया था।
शिवराजसिंहचौहानयूटर्नसचिवालयराष्ट्रगीतकमलनाथवंदेमातरमभोपाल

Recommended For You