मिलिए मेघालय के IAS officer राम सिंह से..जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खास वजहों से छाये हुए हैं। राम सिंह हर हफ्ते स्थानीय बाजार से सब्जियां खरीदने के लिए 10 किलोमीटर पैदल चलकर जाते हैं। पीठ पर बंधी बांस की टोकरी में वो 20-25 किलो सब्जियां खरीद कर लाते हैं। इसके जरिये वो देश को प्लास्टिक फ्री बनाने और फिट रहने का संदेश भी दे रहे हैं।