यूपी में NDA को नुकसान, बंगाल-ओडिशा में फायदा: सर्वे

Updated : Mar 19, 2019 13:54
|
Editorji News Desk
Times Now-VMR के सर्वे में NDA को यूपी में सीटों का भारी नुकसान दिख रहा है जबकि बिहार, बंगाल और ओडिशा में फायदा होते दिख रहा है। इस सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के साथ आने से NDA 43 सीटों पर सिमट सकती है। यूपी में महाठबंधन के खाते में 36 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं पश्चिम बंगाल में पार्टी को 11 सीटें मिल सकती हैं जो बड़ी कामयाबी होगी। बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट को एक भी सीट नहीं मिल रही। वहीं ओडिशा में एनडीए को बड़ी सफलता मिल रही है। यहां एनडीए को 14 सीटें मिल रही हैं जबकि बीजेडी 7 सीटें जीत दर्ज कर रही है। यूपीए के खाते में यहां एक भी सीट नहीं जा रही है।
कांग्रेसयूपीपश्चिमबंगालएनडीएमहागठबंधनबीजेडीउत्तरप्रदेशओडिशाकामयाबीबसपासमाजवादी पार्टीयूपीए

Recommended For You