चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर संसद ने दी इसरो को बधाई
Updated : Jul 22, 2019 17:03
|
Editorji News Desk
चंद्रयान की सफलता पर संसद ने भी इसरो के वज्ञानिकों को बधाई दी. सदन की कार्यवाही के बीच में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों को चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण की जानकारी दी. इसके बाद सभी सांसदों ने मेज थपथपा कर इसका स्वागत किया और वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया. राज्यसभा में भी इस ऐतिहासिक कामयाबी पर इसरो को धन्यवाद दिया गया.
Recommended For You