सक्रिय राजनीति में प्रियंका गांधी का आगाज, संभाला महासचिव का पद
Updated : Feb 07, 2019 07:05
|
Editorji News Desk
यूपीए चेयरपर्सन की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा का बुधवार को सक्रिय राजनीति में शुरुआत हो गई. बुधवार शाम प्रियंका कांग्रेस दफ्तर पहुंचीं और उन्होंने महासचिव पद का कार्यभार संभाल लिया साथ ही आने वाले दिनों में कई बैठकें कर सकती हैं. इस बात की जानकारी किसी को नहीं थी कि प्रियंका कांग्रेस दफ्तर पहुंच अपना काम शुरू करेंगी. खबर है कि कांग्रेस मुख्यालय में महासचिव का पद संभालने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा सबसे पहले महिलाओं से मिलीं. प्रियंका गांधी को 2019 लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है और ये कयास लगाए जा रहे थे कि कुंभ में स्नान के बाद वो पद्द संभालेंगी. प्रियंका के कांग्रेस दफ्तर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया.
Recommended For You