Updated : May 16, 2019 12:31
|
Editorji News Desk
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को को अलवर जिले के थानागाजी पहुंचे और सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार वालों से मिले। राहुल के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी थे। राहुल ने कहा कि घटना (अलवर सामूहिक बलात्कार) के बारे में सुनने के तुरंत बाद मैंने अशोक गहलोत जी से बात की थी। यह मेरे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं है। मैं पीड़ित परिवार से मिला और उन्होंने न्याय मांगा है जो किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।