राजस्थान: तीसरी बार मुख्यमंत्री बने अशोक गहलोत
Updated : Dec 17, 2018 12:54
|
Editorji News Desk
अशोक गहलोत ने राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेली है। इसी के साथ वह राज्य के तीसरी बार मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसके साथ सचिन पायलट ने भी राजस्थान के उपमुख्यमंत्री की शपथ ली। जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल में शपथग्रहण का समारोह हुआ। इस समारोह में राज्य की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे समेत, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मनमोहन सिंह कई बड़े कांग्रेसी नेता शामिल हुए। वहीं विपक्षी एकता के प्रदर्शन के रूप में एचडी कुमारस्वामी, चंद्रबाबू नायडू, शरद पवार, शरद यादव, फारूक अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, और एमके स्टालिन समेत बड़े नेता मंच मौजूद रहे। हालांकि, मध्य प्रदेश में कांग्रेस को समर्थन देने वालीं बीएसपी सुप्रीमो मायावती और एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव यहां शामिल नहीं हुए।
Recommended For You