सबरीमाला: दो महिलाएं दर्शन के लिए आगे बढ़ीं
Updated : Dec 24, 2018 12:13
|
Editorji News Desk
केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर विवाद जारी है। सोमवार को भी 50 साल से कम उम्र की दो महिलाएं भारी पुलिस बंदोबस्त के साथ भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए बेस कैंप से रवाना हुई। इन महिलाओं को कई जगहों पर अयप्पा भक्तों के विरोध का सामना करना पड़ा हालांकि पुलिस ने उन्हें हटा दिया। रविवार को भी भारी विरोध की वजह से 11 महिलाओं के एक ग्रुप को वापस लौटना पड़ा था।
Recommended For You