तेल की कीमतों पर पेरिस में सड़कों पर लोग

Updated : Dec 02, 2018 11:49
|
Editorji News Desk
तेल की कीमतों को लेकर भारत में ही लोग परेशान नहीं हैं, फ्रांस में तो लोग इतने परेशान हैं कि वे सड़कों पर उतर कर हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। पेरिस में शनिवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जोरदार झड़प हुई। जिसमें कम से कम 110 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 288 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। दरअसल इंटरनेशनल मार्केट में तेल की कीमतें कम होने के बावजूद फ्रांस में डीजल की कीमत कम नहीं हुई। यहां पिछले 12 महीने में 23 फीसदी दाम बढ़े हैं।
फ्रांसहिंसकप्रदर्शनपेरिसपेट्रोलडीजलतेलकीकीमतें

Recommended For You