MI vs LSG IPL 2022 Highlights : लगातार छठा मैच हारी मुंबई, के एल राहुल की शतकीय पारी की बदौलत लखनऊ ने चौथी जीत की अपने नाम

Updated : May 10, 2022 20:36 IST

LSG vs MI IPL 2022 Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Match 26 Highlights : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 26वें मैच में शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से हो रहा है. लखनऊ ने एक विकेट गंवाकर 100 के करीब रन बना लिए हैं. यह मैच मुंबई के ब्राबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने लखनऊ की पारी का आगाज किया. केएल राहुल की शानदार शतकीय पारी की बदौलत लखनऊ ने मुंबई को 200 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में मुंबई 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 181 रन ही बना सकी.

लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर चार विकेट पर 199 रन बनाने के बाद मुंबई की टीम को नौ विकेट पर 181 रन पर रोक दिया. आवेश खान ने लखनऊ के लिए चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लिये.  

अपना 100वां आईपीएल मैच खेल रहे राहुल ने 60 गेंद की नाबाद पारी नौ चौके और पांच छक्के लगाये. इस दौरान उन्हें सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और अनुभवी मनीष पांडे का साथ मिला.उन्होंने डिकॉक के साथ पहले विकेट के लिए 52 जबकि पांडे के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े.

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम एक बार फिर अच्छी शुरुआत करने में विफल रही. कप्तान रोहित शर्मा तीसरे ओवर में आवेश खान की गेंद पर विकेटकीपर डिकॉक को कैच थमा बैठे. दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने 13 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाये लेकिन पावर प्ले के आखिरी ओवर में आवेश का दूसरा शिकार बन गये. 

आखिरी ओवर में मुंबई को 26 रन चाहिए थे. लेकिन आखिरी ओवर में उनादकट और फिर मुरुगन अश्विन पवेलियन लौट गए. मुंबई की हार सुनिश्चित होने के बाद पोलार्ड भी स्टोइनिस को कैच थमा कर पवेलियन लौट गये. 

Lucknow Super Giants (Playing XI): KL Rahul(c), Quinton de Kock(w), Manish Pandey, Deepak Hooda, Marcus Stoinis, Ayush Badoni, Jason Holder, Krunal Pandya, Dushmantha Chameera, Avesh Khan, Ravi Bishnoi

Mumbai Indians (Playing XI): Rohit Sharma(c), Ishan Kishan(w), Dewald Brevis, Tilak Varma, Suryakumar Yadav, Kieron Pollard, Fabian Allen, Jaydev Unadkat, Murugan Ashwin, Jasprit Bumrah, Tymal Mills

 

Apr 16, 2022 19:43 IST

LSG vs MI LIVE: जीत की खुशी!

Apr 16, 2022 19:38 IST

LSG vs MI LIVE: लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से हराया

लखनऊ ने मुंबई को 181 रनों पर ही रोक दिया और अपनी चौथी जीत दर्ज की. मुंबई की ये लगातार छठी हार है.

Apr 16, 2022 19:17 IST

LSG vs MI LIVE: आवेश ने झटका तीसरा विकेट

आवेश ने तीसरा विकेट झटका और फेबियन एलेन को पवेलियन भेजा. फेबियन ने 7 गेंदों में 8 रन बनाए.

Apr 16, 2022 19:12 IST

LSG vs MI LIVE: 18 गेंदों में 52 रन

मुंबई को जीत के लिए 18 गेंदों में 52 रनों की जरूरत है. 17वें ओवर में मुंबई ने 16 रन बनाए.

Apr 16, 2022 19:10 IST

LSG vs MI LIVE: पोलार्ड का पावर

Apr 16, 2022 19:09 IST

LSG vs MI LIVE: पोलार्ड का कहर

पोलार्ड ने आतिशी पारी खेलनी शुरू कर दी है. 17वें ओवर में उन्होंने लगातार 2 छक्के जड़े.

Apr 16, 2022 19:09 IST

LSG vs MI LIVE: जीत के लिए 24 गेंदों में 68 रनों की जरूरत

मुंबई को जीत के लिए 24 गेंदों में 68 रनों की जरूरत है. पिच पर फिलहाल फेबियन और पोलार्ड मौजूद हैं.

Apr 16, 2022 19:06 IST

LSG vs MI LIVE: तिलक के बाद सूर्यकुमार भी चलते बने

तिलक के बाद सूर्यकुमार भी 27 गेंदों पर 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे. बिश्नोई की गेंद पर लंबा शॉट मारने के चक्कर में सूर्यकुमार गौतम को कैच थमा बैठे.

Apr 16, 2022 19:00 IST

LSG vs MI LIVE: होल्डर ने लखनऊ को दिलाई बड़ी सफलता, तिलक पवेलियन लौटे

जेसन होल्डर ने लखनऊ को तिलक वर्मा के रूप में मुंबई को बड़ा झटका दिया. तिलक वर्मा 26 गेंदों पर 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

Apr 16, 2022 18:54 IST

LSG vs MI LIVE: जीत के लिए 36 गेंदों में 80 रनों की जरूरत

मुंबई को जीत के लिए 36 गेंदों में 80 रनों की जरूरत है.

Apr 16, 2022 18:45 IST

LSG vs MI LIVE: पार्टनरशिप की फिफ्टी

तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर लखनऊ के लिए 50 से ज्यादा रन जोड़ लिए हैं. दोनों ने अब तक महज 39 गेंदों में 58 रनों की साझेदारी की है.

Apr 16, 2022 18:41 IST

LSG vs MI LIVE: मुंबई के 100 रन पूरे

12वें ओवर की 5वीं गेंद पर सिंगल लेकर सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के स्कोरबोर्ड पर 100 रन पूरे किए. मुंबई को जीत के लिए 48 गेंदों पर 96 रन बनाने हैं.

Apr 16, 2022 18:38 IST

LSG vs MI LIVE: 11 वें ओवर में 7 रन

रवि बिश्नोई ने 11वें ओवर में 7 रन दिए और 11 ओवरों बाद मुंबई का स्कोर 93-3 रहा. मुंबई को जीत के लिए 54 गेंदों में 107 रन बनाने हैं.

Apr 16, 2022 18:29 IST

LSG vs MI LIVE: 9वें ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 80-3 रहा

9वें ओवर में स्टोइनिस ने 8 रन दिए और 9 ओवरों में मुंबई ने 3 विकेट खोकर 80 रन बनाए.

Apr 16, 2022 18:23 IST

LSG vs MI LIVE: 8वें ओवर में 10 रन

लखनऊ के लिए 8वां ओवर जेसन होल्डर ने किया. होल्डर ने 8वें ओवर में 10 रन दिए और 8 ओवरों बाद मुंबई का स्कोर 72-3 रहा.

Apr 16, 2022 18:17 IST

LSG vs MI LIVE: 7 ओवरों बाद मुंबई का स्कोर 62-3

7 ओवरों में मुंबई ने 3 विकेट खोकर 62 रन बनाए. पिच पर फिलहाल सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा खेल रहे हैं.

Apr 16, 2022 18:15 IST

LSG vs MI LIVE: स्टोइनिस की स्ट्राइक!

Apr 16, 2022 18:13 IST

LSG vs MI LIVE: स्टोइनिस ने लखनऊ को दिलाई तीसरी सफलता

स्टोइनिस ने लखनऊ को तीसरी सफलता दिलाई और ईशान किशन का अहम विकेट झटका. किशन 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

Apr 16, 2022 18:10 IST

LSG vs MI LIVE: आवेश का कमाल!

Apr 16, 2022 18:07 IST

LSG vs MI LIVE: बेबी एबी पवेलियन लौटे

आवेश खान ने ब्रेविस की शानदार पारी पर ब्रेक लगाया और डेवाल्ड 13 गेंदों में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

Apr 16, 2022 18:07 IST

LSG vs MI LIVE: ब्रेविस का शानदार छक्का

ब्रेविस ने चमीरा की चौथी गेंद पर शानदार छक्का जड़ा. इसके बाद भी वो नहीं रूके और लगातार 3 चौके अपने नाम किए. 5 ओवरों बाद मुंबई का स्कोर 44-1 रहा.

Apr 16, 2022 17:56 IST

LSG vs MI LIVE: Awesome आवेश!

Apr 16, 2022 17:54 IST

LSG vs MI LIVE: 4 ओवरों में मुंबई का स्कोर 28-1 रहा

4 ओवरों में मुंबई ने 1 विकेट खोकर 28 रन बनाए. पिच पर फिलहाल डेवाल्ड ब्रेविस और ईशान किशन खेल रहे हैं. 

Apr 16, 2022 17:51 IST

LSG vs MI LIVE: आवेश ने दिया मुंबई को पहला झटका

आवेश ने मुंबई को पहला झटका दिया और रोहित शर्मा 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कप्तान के जाने के बाद मैदान पर बेबी एबी आये हैं.

Apr 16, 2022 17:38 IST

LSG vs MI LIVE: पहले ओवर में 6 रन

मुंबई ने बिना कोई विकेट खोये पहले ओवर में 6 रन बनाए.

Apr 16, 2022 17:35 IST

LSG vs MI LIVE: मुंबई की पारी का चौके से आगाज

ईशान किशन और रोहित शर्मा ने की मुंबई की पारी की शुरुआत की. ईशान किशन ने जेसन होल्डर की पहली गेंद पर शानदार चौका जड़ा.

Apr 16, 2022 17:33 IST

LSG vs MI LIVE: कप्तान हो तो ऐसा!

Apr 16, 2022 17:23 IST

LSG vs MI LIVE: मुंबई के सामने 200 रनों की चुनौती

Apr 16, 2022 17:19 IST

LSG vs MI LIVE: लखनऊ ने 20 ओवरों में बनाए 199 रन

लखनऊ ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाए और मुंबई को 200 रनों का लक्ष्य दिया.

Apr 16, 2022 17:17 IST

LSG vs MI LIVE: हूडा पवेलियन लौटे

उनादकट ने लखनऊ का चौथा विकेट झटका और दीपक हूडा 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

Apr 16, 2022 17:15 IST

LSG vs MI LIVE: 19वें ओवर में 22 रन

लखनऊ ने 1 छक्के और 3 चौकों की मदद से 19वें ओवर में 22 रन चुराए. 19 ओवरों बाद लखनऊ का स्कोर 195-3 रहा.

Apr 16, 2022 17:12 IST

LSG vs MI LIVE: राहुल की कप्तानी पारी

Apr 16, 2022 17:11 IST

LSG vs MI LIVE: कप्तान का शतक

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने चौका मार अपना शतक पूरा किया. राहुल ने 56 गेंदों में 101 रन बनाए. 

Apr 16, 2022 17:09 IST

LSG vs MI LIVE: राहुल का शानदार छक्का

केएल राहुल ने 19वें ओवर की पहली गेंद में शानदार छक्का जड़ा. राहुल ने 55 गेंदों में 97 रन बना लिए हैं और शतक के करीब पहुंच गए हैं.

Apr 16, 2022 17:06 IST

LSG vs MI LIVE: 18वें ओवर में 9 रन

बुमराह ने 18वां ओवर किया और 18वें ओवर में बिना कोई बाउंड्री के 9 रन दिए. 18 ओवरों बाद लखनऊ का स्कोर 173-3 रहा.

Apr 16, 2022 17:02 IST

LSG vs MI LIVE: 17वें ओवर में 9 रन

उनादकट ने 17वें ओवर में 9 रन दिए. 17 ओवरों बाद लखनऊ का स्कोर 164-3 रहा.

Apr 16, 2022 16:58 IST

LSG vs MI LIVE: स्टोइनिस सस्ते में लौटे पवेलियन

जयदेव उनादकट ने स्टोइनिस की पारी का अंत सस्ते में कर दिया है. स्टोइनिस 10 रन बनाकर आउट हुए. लखनऊ ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है.

Apr 16, 2022 16:32 IST

LSG vs MI LIVE: राहुल की कप्तानी पारी

Apr 16, 2022 16:30 IST

LSG vs MI LIVE: राहुल ने जड़ा अर्धशतक

12 ओवर का खेल हो गया है और लखनऊ ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. केएल राहुल और मनीष पांडे की जोड़ी ने लखनऊ को 106 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया है. राहुल ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है और 51 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि पांडे के खाते में 29 रन हैं.

Apr 16, 2022 16:13 IST

LSG vs MI LIVE: लखनऊ का तूफानी आगाज

9 ओवर का खेल हो चुका है और लखनऊ ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट गंवाकर 84 रन लगा दिए हैं. मनीष पांडे 19 और केएल राहुल 27 गेंदों में 40 रन बनाकर खेल रहे हैं. लखनऊ ने तूफानी अंदाज में आगाज किया है.

Apr 16, 2022 16:06 IST

IPL 2022 LSG vs MI: क्रीज पर पांडे की एंट्री

क्विंटन डिकॉक के जाने के बाद क्रीज पर मनीष पांडे की एंट्री हुई है. 7 ओवरों बाद टीम का स्कोर 61-1 रहा.

Apr 16, 2022 16:02 IST

IPL 2022 LSG vs MI: विकेट की खुशी!

Apr 16, 2022 16:00 IST

IPL 2022 LSG vs MI: लखनऊ को बड़ा झटका

फेबियन एलेन ने क्विंटन डिकॉक के रूप में लखनऊ को बड़ा झटका दिया. डिकॉक 13 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

Apr 16, 2022 15:57 IST

IPL 2022 LSG vs MI: पारी का पहला छक्का

5वें ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने पारी का पहला छक्का जड़ा. 5 ओवरों बाद लखनऊ का स्कोर 46-0 रहा. टाइमल मिल्स 16 रन देकर महंगे साबित हुए.

Apr 16, 2022 15:53 IST

IPL 2022 LSG vs MI: बुमराह का शानदार ओवर

चौथे ओवर के लिए कप्तान रोहित ने बुमराह को गेंद थमाई. बुमराह ने सधी गेंदबाजी करते हुए 3 रन दिए. 4 ओवरों बाद लखनऊ का स्कोर 30-0 रहा.

Apr 16, 2022 15:53 IST

IPL 2022 LSG vs MI: तीन ओवरों में 27 रन

मुरुगन अश्विन ने तीसरे ओवर में 11 रन दिए और 3 ओवरों बाद लखनऊ का स्कोर 27-0 रहा.

Apr 16, 2022 15:58 IST

IPL 2022 LSG vs MI: पहले ओवर में 7 रन

लखनऊ की ओपनिंग जोड़ी ने पहले ओवर में टीम के लिए 7 रन जोड़े.

Apr 16, 2022 15:33 IST

IPL 2022 LSG vs MI: के एल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने किया पारी का आगाज

के एल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने लखनऊ की पारी का आगाज किया.

Apr 16, 2022 15:30 IST

IPL 2022 : पॉइंट्स टेबल का हाल

15 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2022 के पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर खिसक गई है. केकेआर को अब तक छह मैचों में तीन जीत और तीन हार नसीब हुई है. इसके साथ ही सनराइजर्स आईपीएल 2022 में अपना लगातार तीसरा मैच जीतकर सातवें स्थान पर आ गया है. अब आईपीएल 2022 की लीडरबोर्ड में छह टीमों के छह अंक हैं और वे नेट रन रेट की वजह से एक दूसरे से आगे-पीछे हैं. और पढ़ें 

Apr 16, 2022 15:10 IST

IPL 2022 LSG vs MI: मुंबई ने जीती टॉस की बाजी!

Apr 16, 2022 15:07 IST

IPL 2022 LSG vs MI: ये है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Lucknow Super Giants (Playing XI): KL Rahul(c), Quinton de Kock(w), Manish Pandey, Deepak Hooda, Marcus Stoinis, Ayush Badoni, Jason Holder, Krunal Pandya, Dushmantha Chameera, Avesh Khan, Ravi Bishnoi

 Mumbai Indians (Playing XI): Rohit Sharma(c), Ishan Kishan(w), Dewald Brevis, Tilak Varma, Suryakumar Yadav, Kieron Pollard, Fabian Allen, Jaydev Unadkat, Murugan Ashwin, Jasprit Bumrah, Tymal Mills

Apr 16, 2022 15:05 IST

IPL 2022 LSG vs MI: गौथम की जगह मनीष पांडे की एंट्री

लखनऊ की तरफ से गौथम की जगह मनीष पांडे ये मैच खेलेंगे.

Apr 16, 2022 15:01 IST

IPL 2022 LSG vs MI: मुंबई ने जीता टॉस, लिया गेंदबाजी का फैसला

मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. लखनऊ पहली पारी की शुरुआत करेगी.

Apr 16, 2022 14:56 IST

IPL 2022 LSG vs MI: कुछ ही देर में टॉस

कुछ ही देर में दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टॉस होगा. देखना दिलचस्प होगा कि टॉस की बाजी किसके हाथ लगती है.