Commonwealth Games 2022 Day 8 Highlights : सेमीफाइनल में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, ऑस्ट्रेलिया ने कटाया फाइनल का टिकट

Commonwealth Games 2022 Day 8 Highlights : सेमीफाइनल में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, ऑस्ट्रेलिया ने कटाया फाइनल का टिकट

Commonwealth Games 2022 Day 8 Highlights :

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के आठवें दिन भारत की झोली में छह मेडल अपने नाम किए. सभी पदक भारतीय रेसलर ने देश को दिलाए. बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया और साक्षी मलिक ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया, तो अंशु मलिक ने सिल्वर मेडल को अपने नाम किया. वहीं, दिव्या काकरात और मोहित ने ब्रॉन्ज जीता. हालांकि, भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा. शूटआउट में कंगारू टीम ने 3-0 से बाजी मारी. मनिका बत्रा को सिंगल्स में हार झेलनी पड़ी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं.

इस बीच, भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत क्रमश: महिला और पुरुष एकल में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए कोर्ट में उतरेंगे. सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी भी 5 अगस्त को जॉली ट्रीसा और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी के साथ अपना दमखम दिखाएगी.

वहीं टेबल टेनिस से भारत को रीथ टेनिसन के एकल मुकाबले के अलावा हर मुकाबले में जीत मिली. टेबल टेनिस में भारतीय दल ने कई मुकाबलों में क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया तो वहीं एथेलेटिक्स में अपने हीट में दूसरे स्थान पर रहने के बाद भारत की पुरुष 4x400 मीटर रिले के फाइनल में पहुंच चुकी है.

इसके अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम 12:45 बजे IST (शनिवार) से अपना सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. एथलेटिक्स में, हिमा दास महिलाओं की 200 मीटर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगी.

CWG 2022 के आठवें दिन भारत का कार्यक्रम (CWG 2022 India schedule day 8 )

CWG 2022 रेसलिंग

टाइम - 3 बजे से शुरू

पुरुष फ्रीस्टाइल 125 किलो

मोहित गरेवल

मेंस फ्रीस्टाइल 65 किलो

बजरंग पूनिया

मेंस फ्रीस्टाइल 86 किलो

दीपक पूनिया

महिला फ्रीस्टाइल 57 किलो

अंशु मलिक

महिला फ्रीस्टाइल 62 किलो

साक्षी मलिक

महिला फ्रीस्टाइल 68 किलो

दिव्या काकरन

CWG 2022 एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स:

महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़: पहला दौर - हीट दो: ज्योति याराजी - दोपहर 3.06 बजे

महिला लंबी कूद क्वालीफाइंग दौर: ग्रुप ए: एंसी एदापल्ली - 4.10 बजे

महिला 200 मीटर सेमीफाइनल दो: हिमा दास - रात 12.53 बजे (शनिवार)

पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले राउंड एक : 4.19 बजे

CWG 2022 बैडमिंटन (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू)

महिला युगल प्री क्वार्टर फाइनल: त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद

पुरुष युगल प्री क्वार्टर फाइनल: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी

महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल: पीवी सिंधू, आकर्षी कश्यप

पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल : किदांबी श्रीकांत

CWG 2022 लॉन बॉल्स

महिला पेयर्स क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम इंग्लैंड - दोपहर 1 बजे

CWG 2022 स्क्वाश

पुरुष युगल प्री क्वार्टर फाइनल : वेलावन सेंथिलकुमार और अभय सिंह- शाम 5.15 बजे

मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल: दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल- 12 बजे (शनिवार)

CWG 2022 टेबल टेनिस

मिश्रित युगल प्री क्वार्टर फाइनल : जी साथियान ज्ञानसेकरन और मनिका बत्रा - दोपहर दो बजे

मिश्रित युगल प्री क्वार्टर फाइनल : अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला- दोपहर दो बजे

महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल : श्रीजा अकुला - दोपहर 3.15 बजे

महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल : रीथ टेनिसन - दोपहर 3.15 बजे

महिला सेमीफाइनल: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - रात 12:45 बजे

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: स्क्वैश से अच्छी खबर आई है

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: सेमीफाइनल हारी भारतीय हॉकी टीम

सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है. शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी 3-0 से मार ली है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE:शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे

शूटआउट का पहला प्रयास ऑस्ट्रेलिया का सफल रहा है और अब 1-0 से आगे है कंगारू टीम.भारत का पहला प्रयास फेल रहा है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: शूटआउट में पहुंचा हॉकी सेमीफाइनल

शूटआउट में चला गया है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा महिला हॉकी मुकाबला. क्या कमाल का डिफेंस दिखाया है भारतीय टीम ने इस मैच में.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: वंदना ने दाग दिया है गोल

वंदना ने दाग दिया है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच नहीं, बल्कि इस टूर्नामेंट का पहला गोल.अब सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: हॉकी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया अभी भी 1-0 से आगे

तीन क्वार्टर का खेल हो चुका है और अभी भी ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे चल रही है. भारतीय टीम के डिफेंस ने तो जोरदार खेल दिखाया है, लेकिन एक गोल दागना ही होगा.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: पहले हाफ में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे

पहले हाफ हो चुका है और भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 1-0 से पीछे है. दूसरे हाफ में भारतीय टीम को कमाल करके दिखाना होगा.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: हिमा दास बाहर हो गईं हैं

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: महिला हॉकी में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे

महिला हॉकी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पहला गोल दाग दिया है. अब यहां से भारतीय टीम को वापसी करनी होगी. बता दें कि कोई भी टीम ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस को नहीं भेंद सकी है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: मनिका बत्रा का सफर खत्म

मनिका बत्रा क्वार्टर फाइनल मुकाबला हार गईं हैं और सिंगल्स में उनका सफर भी खत्म हो गया है. मनिका से देश को मेडल की आस थी.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: मोहित ने एक और मेडल झोली में डाल दिया है

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: मोहित ने दिलाया एक और ब्रॉन्ज

मोहित ग्रेवाल ने भारत को रेसलिंग में एक और ब्रॉन्ज मेडल दिला दिया है. मोहित ने 125 किलो की फ्रीस्टाइल में पदक को अपने नाम किया है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: मेडल की बारिश जारी है

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: दिव्या का हुआ ब्रॉन्ज

दिव्या काकरान ने आधे मिनट में ही मैच को खत्म करते हुए भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिला दिया है. दिव्या ने पिन करते हुए विपक्षी पहलवान का खेल खत्म कर दिया.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: दीपक का हर दांव पाकिस्तान पहलवान पर पड़ा भारी

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: दीपक पूनिया ने भी जीता गोल्ड मेडल

दीपक पूनिया ने पाकिस्तान के पहलवान को पीटकर गोल्ड मेडल को अपने नाम कर लिया है. दीपक पूनिया ने कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है फाइनल मुकाबले में.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: कुश्ती में भारत बनाम पाकिस्तान

दीपक पूनिया का पाकिस्तान के पहलवान के खिलाफ मुकाबला शुरू हो चुका है. 

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: साक्षी ने गजब का कमबैक करके दिखाया है

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: साक्षी के नाम भी सोना

साक्षी मलिक ने भी देश को गोल्ड मेडल दिला दिया है. फाइनल में साक्षी ने हारी हुई बाजी को पलटते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: रेसलिंग में बजरंग का गोल्ड

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: बजरंग ने दिलाया गोल्ड मेडल

बजरंग पूनिया ने फाइनल में बाजी मारते हुए गोल्ड मेडल को अपने नाम कर लिया है. रेसलिंग के खेल में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: बजरंग फाइनल में आगे

बजरंग पूनिया इस समय 4-2 से आगे चल रहे हैं. हालांकि, कनाडा का पहलवान पूरी तरह से टक्कर दे रहा है. गोल्ड मेडल आता हुआ दिख रहा है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: गोल्ड से चूक गईं अंशु मलिक

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: अंशु मलिक ने दिलाया सिल्वर

अंशु मलिक ने देश को रेसलिंग में पहला सिल्वर मेडल दिला दिया है. हालांकि, वह फाइनल में हार गईं हैं और गोल्ड मेडल लाने से चूक गईं हैं.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: अंशु का गोल्ड मेडल मैच शुरू

अंशु मलिक का फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है. गोल्ड मेडल के लिए यह मुकाबला है. सीट से चिपकर बैठ जाइए अगले कुछ मिनट अब. अंशु 4-0 से पीछे चल रही हैं.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: मनिका बत्रा और साथियन की जोड़ी हारकर बाहर हो गई है

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: सेमीफाइनल के टिकट के लिए कड़ी मशक्कत की है इस जोड़ी ने

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: श्रीजा-शरत की जोड़ी सेमीफाइनल में

श्रीजा अकुला और शरत कमल की जोड़ी ने टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत लिया है और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: लॉन बॉल्स में भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बना ली है

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: गोल्ड के दांव लगने वाले हैं, टाइम कहीं नोट करके रख लीजिए

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: दिव्या की रेपचेज जोरदार जीत

रेसलर दिव्या काकरात ने रेपचेज राउंड में जीत दर्ज की है. दिव्या से ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीदें अभी भी कायम है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: मोहित के हाथ सेमीफाइनल में हार लगी है

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: दीपक भी फाइनल में पहुंचे

दीपक पूनिया ने जीत के साथ ही फाइनल में एंटी मार ली है. कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं भारतीय रेसलर कॉमनवेल्थ गेम्स की इस मंच पर.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: दीपक पूनिया का मुकाबला शुरू

हो जाइए तैयार, क्योंकि दीपक पूनिया भी अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलने मैदान पर उतर चुके हैं. मैच कांटे का चल रहा है और दीपक इस समय 3-1 से आगे चल रहे हैं.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: कोई भी पहलवान बजरंग के सामने टिक नहीं पा रहा है

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: बजरंग भी फाइनल में

लीजिए बजरंग पूनिया भी अब फाइनल में पहुंच गए हैं. सेमीफाइनल में बजरंग ने कनाडा के खिलाड़ी को चारों खाने चित कर दिया है और 10-0 से बाजी मारते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: साक्षी-अंशु की फाइनल में एंट्री

रेसलिंग से भारत के लिए एकसाथ दो अच्छी खबर सामने आई है. साक्षी मलिक और अंशु मलिक दोनों ने ही अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत लिए हैं और फाइनल में एंट्री मार ली है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: टेबल टेनिस से भी अच्छी खबर आई है

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: थोड़ी देर में साक्षी का सेमीफाइनल मैच

जहां बैठे हैं वहीं पर बैठे रहिए, क्योंकि अब से थोड़ी देर में साक्षी मलिक अपने सेमीफाइनल मुकाबले में नजर आने वालीं हैं. मेडल पक्का होने की पूरी संभावना है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: बैडमिटंन से भी खुशखबरी

खुशखबरी बैडमिंटन से भी आ रही है और पीवी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. सिंधु ने एकतरफा मुकाबले में युगांडा की खिलाड़ी को 21-10, 21-9 से हराया.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE:दीपक भी अंतिम चार में पहुंचे

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: दीपक ने भी मारी सेमीफाइनल में एंट्री

दीपक पूनिया ने अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला एकतरफा अंदाज में जीत लिया है और अब उनको सेमीफाइनल का टिकट मिल चुका है. दीपक ने जबरदस्त दांव लगाते हुए जीत दर्ज की.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: दीपक पूनिया का क्वार्टर फाइनल मैच शुरू

दीपक पूनिया अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलना मैट पर पहुंच चुके हैं. 86 किलो के फ्रीस्टाइल में दीपक सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के इरादे से उतरे हैं.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: दिव्या के हाथ हार लगी है

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: दिव्या हारीं अपना मुकाबला

दिव्या काकरान कुश्ती में अपना मुकाबला हार गईं हैं. दिव्या को एकतरफा अंदाज में विपक्षी रेसलर ने 11-0 से हराया है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: रेसलर दिव्या काकरान का मैच जारी

महिला कुश्ती में दिव्या काकरान अपना मुकाबला खेल रही हैं और 5 पॉइंट से पीछे चल रही हैं.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: बजरंग को मिला सेमीफाइनल का टिकट

बजरंग पूनिया ने 67 किलो की कैटेगिरी में जोरदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. लाजवाब खेल रहे हैं भारतीय पहलवान. कई मेडल आते हुए दिख रहे हैं देश को कुश्ती के खेल से.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: बजरंग पूनिया का क्वार्टर फाइनल शुरू

बजरंग पूनिया अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलने मैट पर उतर चुके हैं. सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा अगर जीत हाथ लगी तो भारतीय रेसलर के. 2 पॉइंट मिल गए हैं बजरंग को आगाज जोरदार हुआ है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: शान से मिला है साक्षी को सेमीफाइनल का टिकट

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: साक्षी मलिक भी सेमीफाइनल में

साक्षी मलिक ने एक मिनट से कम समय में अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को जीत लिया है. सेमीफाइनल का टिकट मिल गया है साक्षी को. कमाल का प्रदर्शन अभी तक भारतीय पहलवानों द्वारा.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: साक्षी का जोरदार आगाज

साक्षी मलिक का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है. मेडल की आस है भारत को उनसे. बेहतरीन चार पॉइंट के साथ साक्षी ने आगाज किया है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: एक मिनट से कम समय में विपक्षी पहलवान को चित किया अंशु ने

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: अंशु ने क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीता

अंशु मलिक ने अपने जन्मदिन पर बेहतरीन प्रदर्शन करते अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला बेहद आसानी से जीत लिया है. अंशु ने जबरदस्त पकड़ बनाते हुए मैच को आसानी से अपने नाम किया

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: अंशु मलिक होंगी एक्शन में

तैयारी कर लीजिए अंशु मलिक रेसलिंग में अब से थोड़ी देर में एक्शन में होने वाली हैं. भारत को उनसे मेडल की आस है. 

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: श्रीकांत ने क्वार्टरफाइनल में मारी एंट्री

किदांबी श्रीकांत ने श्रीलंका के डुमिंडु अबेविक्रमा को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. यह आज बैडमिन्टन में भारत की दूसरी सफलता है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: शरत कमल ने जीता मुकाबला

टेबल टेनिस के पुरुष के राउंड ऑफ़ 32 में शरत कमल ने ऑस्ट्रेलिया के फिन लू के खिलाफ 4-0 से आसान जीत दर्ज की और अगले राउंड में प्रवेश किया.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: मनिका बत्रा और दीया चितले की जोड़ी जीती

मनिका बत्रा और दीया चितले की महिला युगल जोड़ी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की चुंग रियान और स्पाइसर कैथरीन को 3-0 से हराया और राउंड ऑफ़ 16 में आगे बढ़ी.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: महिला लंबी कूद में भारत हुआ बाहर

महिला लंबी कूद स्पर्धा में भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया. भारत की ओर से एन्सी सोजन की सर्वश्रेष्ठ दूरी 6.25 मीटर रही.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: टेबल टेनिस से एक और सफलता

सानिल शेट्टी और हरमीत देसाई की युगल जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के चैंबर्स डिलन और यान शिन को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया!

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: कुश्ती के समय में हुआ बदलाव

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: बैडमिन्टन के महिला युगल स्पर्धा में जीता भारत

बैडमिन्टन के महिला डबल्स के राउंड ऑफ़ 16 मुकाबले में जॉली ट्रीषा और पुलेला गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने सिंगापुर के अपने समकक्ष को 2-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: पुरुष 4x400 मीटर रिले के फाइनल में पहुंचा भारत

अपने हीट में दूसरे स्थान पर रहने के बाद भारत की पुरुष 4x400 मीटर रिले के फाइनल में पहुंच चुका है. अमोज जैकब, नोआ निर्मल टॉम, नागनाथन पांडी, मुहम्मद अजमल, मुहम्मद अनस याहिया की चौकड़ी ने 3:06.97 मिनट का समय लिया.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: ज्ञानशेखरन-शरथ की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंची

साथियान ज्ञानशेखरन और शरथ कमल की भारतीय जोड़ी ने बांग्लादेश के रामहिमलियाम और मोहतसिन अहमद के खिलाफ 3-0 से आसान जीत ((6-11, 1-11, 4-11) दर्ज कर पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: रोमांचक मुकाबले ने श्रीजा ने दर्ज की जीत

श्रीजा ने क्वार्टरफाइनल में मारी एंट्री!

बेहद रोमांचक मुकाबले में श्रीजा अकुला ने वेल्स की कैरी को 4-1 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया. मैच का स्कोर 8-11, 11-7, 12-14, 9-11, 11-4, 15-13, 12-10 रहा.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: श्रीजा ने छठे सेट में जीत के साथ गेम में की वापसी

श्रीजा मुकाबले में अपनी उम्मीद कायम रखने के लिए जी जान लगा रही हैं. उन्होंने रोमांचक छठे सेट में जीत दर्ज कर गेम में वापसी की और सातवें सेट में फिलहाल 11-10 से आगे चल रही हैं.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: बैडमिन्टन का मुकाबला शुरू

बैडमिन्टन के महिला डबल्स का राउंड ऑफ़ 16 मुकाबला शुरू हो चुका है और इसमें जॉली ट्रीषा और पुलेला गायत्री गोपीचंद भारत की ओर से खेल रहे हैं. उनका सामना सिंगापुर की जोड़ी से है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: रीथ टेनिसन हुईं नाकाम

एक तरफ जहां मनिका बत्रा क्वार्टरफाइनल में पहुंच चुकी हैं वहीं महिला टेबल टेनिस के राउंड 16 में रीथ टेनिसन को सिंगापुर के तियानवेई फेंग के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: मनिका बत्रा की शानदार जीत

मनिका बत्रा ने क्वार्टरफाइनल में किया प्रवेश!

भारतीय पैडलर मनिका बत्रा ऑस्ट्रेलिया की मिन्ह्युंग जी को 11-4, 11-8, 11-6, 12-10 से हराकर पिछली बार की तरह इस बार भी खिताब जीतने के एक कदम करीब आ गई हैं.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: महिला एकल राउंड 16

रीथ टेनिसन सिंगापुर के तियानवेई फेंग से 1-2 से पीछे. चौथा गेम चल रहा है.
(11-2, 11-4, 9-11, 2-1)

श्रीजा अकुला वेल्स की शार्लेट कैरी से 1-2 से पीछे. चौथा गेम चल रहा है.
(8-11, 11-7, 12-14, 4-2)

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: कुश्ती में दूसरी सफलता

कुश्ती में भारत की शानदार शुरुआत!

दीपक पुनिया ने न्यूजीलैंड के मैथ्यू ऑक्सेनहैम को हराकर पुरुषों के 86 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: हीट में चौथे स्थान पर रही ज्योति

ज्योति याराजी ने 13.18 सेकेंड के साथ 100 मीटर हर्डल्स की अपनी हीट में चौथा स्थान हासिल किया लेकिन वो फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई. ज्योति कुल 17 एथलीटों में से 10वें स्थान पर रही.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: लॉन बॉल में इंग्लैंड ने भारत को हराया

लॉन बॉल के महिला पेयर्स के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 18-14 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: बजरंग पुनिया ने दिलाई पहली सफलता

बजरंग पुनिया का जलवा! बजरंग ने 65 किग्रा वर्ग में नाउरू के लोव बिंघम के खिलाफ पहले दौर में आसान 4-0 से जीत के बाद क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: भाविना ने पदक किया पक्का

पैरा-पैडलर भावना पटेल ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की सू बेली पर जीत के साथ पैरा-स्पोर्ट्स में भारत के लिए पैरा कॉमनवेल्थ 2022 में दूसरा पदक पक्का कर दिया है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: मनिका बत्रा और साथियान ज्ञानसेकरन ने भी मारी बाजी

मनिका बत्रा और साथियान ज्ञानसेकरन की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने नाइजीरिया के ओमोटायो ओलाजाइड और ओजोमु अजोक को सीधे गेम में हराकर मिश्रित युगल क्वार्टर में प्रवेश किया.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: शरथ और श्रीजा ने दर्ज की जीत

शरथ कमल और श्रीजा अकुला ने मलेशियाई जोड़ी लेओंग ची फेंग और हो यिंग को हराकर क्वार्टर में जगह बना ली है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: थोड़ी देर में टेबल टेनिस मुकाबला

थोड़ी देर में टेबल टेनिस का मुकाबला शुरू होने वाला है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आठवां दिन भारत के लिहाज से काफी बड़ा रहने वाला है. महिला हॉकी टीम जहां सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी, तो हिमा दास भी एक्शन में दिखेंगी. बैडमिंटन में पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत अपने सिंगल्स मुकाबले में दमखम दिखाएंगे. वहीं, टेबल टेनिस में भी सिंगल्स और डबल्स में भारत के खिलाड़ी मेडल पक्का करने के इरादे से उतरेंगे. 

पूरे शेड्यूल के लिए यहां क्लिक करें 

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: इंग्लैंड ने छीनी बढ़त

लॉन बॉल के महिला पेयर्स के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत से बढ़त छीन ली है और स्कोर अब 17-12 हो गया है. अगर भारत ये मुकाबला जीत जाता है तो वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: दोनों देशों में कांटे की टक्कर

लॉन बॉल के महिला पेयर्स के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड भारत के करीब पहुंच गया है और स्कोर 8-5 हो गया है. अगर भारत ये मुकाबला जीत जाता है तो वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: भारत हुआ आगे

लॉन बॉल के महिला पेयर्स के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड से बढ़त छीन ली है और 6-4 से आगे हो गया है. अगर भारत ये मुकाबला जीत जाती है तो वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: इंग्लैंड ने 2-1 से बनाई बढ़त

महिला पेयर्स का क्वार्टरफाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है. इसमें लवली चौबे और नयनमोनी सैकिया की जोड़ी भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है. फिलहाल इस मैच में इंग्लैंड 2-1 से आगे चल रहा है. अगर भारत ये मुकाबला जीत जाता है तो वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: लॉन बॉल क्वार्टरफाइनल हुआ शुरू

महिला पेयर्स का क्वार्टरफाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है. इसमें लवली चौबे और नयनमोनी सैकिया की जोड़ी इंग्लैंड की सोफी टोल्चार्ड और एमी फारोह की जोड़ी से भिड़ रहे हैं. अगर भारत ये मुकाबला जीत जाती है तो वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी.

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: बैडमिन्टन में सिंधु और श्रीकांत पेश करेंगे चुनौती

बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत महिला और पुरुष एकल में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए कोर्ट में उतरेंगे. इससे पहले पीवी सिंधु ने विमेंस सिंगल्स में जोरदार जीत के साथ आगाज किया था. सिंधु ने मालदीव की खिलाड़ी फतिमाह नब्बाह को 21-4, 21-11 से हराया. इस जीत के साथ ही सिंधु ने प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी.

पूरी जानकारी के लीये यहां क्लिक करें

Sep 02, 2022 10:53 IST

CWG 2022 LIVE: 7वें दिन भारत ने किया कमाल

नमस्कार! आपका स्वागत है आज के हमारे लाइव ब्लॉग में. CWG 2022 के 7वें दिन भारत का प्रदर्शन शानदार रहा और खासकर बॉक्सिंग में भारत के लिए कई पदक पक्के हुए.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सातवें दिन भारतीय बॉक्सरों का कमाल देखने को मिला. अमित पंघाल ने फ्लाईवेट कैटेगिरी के क्वार्टर फाइनल मैच में एकतरफा अंदाज में स्कॉटलैंड के बॉक्सर को 5-0 से पीटते हुए देश के लिए मेडल पक्का किया. 2018 सिल्वर मेडलिस्ट अमित पंघाल का मुकाबला सेमीफाइनल में पैट्रिक चिनयंबा से होगा.

पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अप नेक्स्ट

CWG 2022 : भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 वर्षों का सूखा किया समाप्त, न्यूजीलैंड को मात दे जीता कांस्य पदक

CWG 2022 : भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 वर्षों का सूखा किया समाप्त, न्यूजीलैंड को मात दे जीता कांस्य पदक

CWG 2022 Medal Tally: नौवें दिन हुई मेडल की बरसात, जानिए मेडल टैली में किस नंबर पर पहुंचा भारत

CWG 2022 Medal Tally: नौवें दिन हुई मेडल की बरसात, जानिए मेडल टैली में किस नंबर पर पहुंचा भारत

CWG 2022 Day 10 Schedule: 10वें दिन दांव पर होंगे कई गोल्ड मेडल, महिला क्रिकेट टीम उतरेगी रचने नया इतिहास

CWG 2022 Day 10 Schedule: 10वें दिन दांव पर होंगे कई गोल्ड मेडल, महिला क्रिकेट टीम उतरेगी रचने नया इतिहास

 CWG 2022: साउथ अफ्रीका को रौंदकर भारतीय मेंस हॉकी टीम ने कटाया फाइनल का टिकट, पक्का हुआ एक और मेडल

CWG 2022: साउथ अफ्रीका को रौंदकर भारतीय मेंस हॉकी टीम ने कटाया फाइनल का टिकट, पक्का हुआ एक और मेडल

CWG 2022: प्रियंका गोस्वामी ने लगाई ऐतिहासिक दौड़, 10 हजार मीटर की रेस वॉक में किया रजत पदक पर कब्जा

CWG 2022: प्रियंका गोस्वामी ने लगाई ऐतिहासिक दौड़, 10 हजार मीटर की रेस वॉक में किया रजत पदक पर कब्जा

CWG 2022: महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को पीटकर कॉमनवेल्थ गेम्स  के फाइनल में मारी एंट्री

CWG 2022: महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को पीटकर कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में मारी एंट्री

CWG 2022:  इंग्लैंड में अविनाश साबले ने रचा इतिहास, देश को दिलाया 3 हजार स्टीपलचेज रेस में पहला रजत पदक

CWG 2022: इंग्लैंड में अविनाश साबले ने रचा इतिहास, देश को दिलाया 3 हजार स्टीपलचेज रेस में पहला रजत पदक

CWG 2022 Day 9 Schedule: सेमीफाइनल खेलने उतरेगी महिला क्रिकेट टीम, कुश्ती और बॉक्सिंग में बरसेंगे मेडल!

CWG 2022 Day 9 Schedule: सेमीफाइनल खेलने उतरेगी महिला क्रिकेट टीम, कुश्ती और बॉक्सिंग में बरसेंगे मेडल!

CWG 2022 Medal Tally India : आठवें दिन पहलवानों ने दिलाए छह पदक, मेडल टैली में भारत ने लगाई लंबी छलांग

CWG 2022 Medal Tally India : आठवें दिन पहलवानों ने दिलाए छह पदक, मेडल टैली में भारत ने लगाई लंबी छलांग

CWG 2022: रेसलर अंशु मलिक के हाथ आया सिल्वर मेडल, दिव्या काकरान और मोहित ने किया ब्रॉन्ज पर कब्जा

CWG 2022: रेसलर अंशु मलिक के हाथ आया सिल्वर मेडल, दिव्या काकरान और मोहित ने किया ब्रॉन्ज पर कब्जा

Editorji Technologies Pvt. Ltd. © 2022 All Rights Reserved.