Breaking News Today in Hindi LIVE: देश-दुनिया की बड़ी ख़बरें, पढ़ें 4 जुलाई की ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking News Today in Hindi LIVE: देश-दुनिया की बड़ी ख़बरें, पढ़ें 4 जुलाई की ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व कप जीतने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम गुरुवार सुबह बारबाडोस से एक विशेष विमान के जरिए नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुचीं. T20 वर्ल्ड चैपिंयन टीम इंडिया आज दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात करेगी. मुंबई में आज शाम भारतीय क्रिकेट टीम की विजय परेड होगी. मंगलुरु में निर्माण स्थल पर भूस्खलन से मिट्टी के नीचे फंसे मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी. देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले देखने के लिए बने रहिए editorji हिंदी के LIVE BLOG के साथ

Jul 04, 2024 17:03 IST

BCCI के पदाधिकारियों ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया

Jul 04, 2024 16:20 IST

असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए भूरागांव का दौरा किया

Jul 04, 2024 15:49 IST

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी #T20WorldCup में जीत का जश्न मनाने के लिए विजय परेड के बाद यहां वानखेड़े स्टेडियम में ढोल की धुन पर थिरके।

Jul 04, 2024 15:12 IST

PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा: "ओलंपिक के लिए पेरिस जा रहे हमारे दल के साथ बातचीत की

PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा: "ओलंपिक के लिए पेरिस जा रहे हमारे दल के साथ बातचीत की। मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे। उनकी जीवन यात्रा और सफलता 140 करोड़ भारतीयों को आशा देती है।"

Jul 04, 2024 14:43 IST

टी20 विश्व कप चैंपियन - टीम इंडिया की मुंबई में विजय परेड जारी है

Jul 04, 2024 14:32 IST

टी20 विश्व कप चैंपियन - टीम इंडिया ने मुंबई में अपनी विजय परेड शुरू की

Jul 04, 2024 14:19 IST

लखनऊ: हाथरस भगदड़ घटना के संबंध में बैठक के लिए अपर मुख्य सचिव गृह, DGP और न्यायिक आयोग के तीनों सदस्य पहुंचे

Jul 04, 2024 13:50 IST

मुंबई: मरीन ड्राइव के एक फ्लैट के निवासी टीम इंडिया के आगमन का इंतजार करते हुए एक विशाल तिरंगे का प्रदर्शन किया

Jul 04, 2024 13:03 IST

टीम इंडिया - #T20WorldCup2024 चैंपियन - मुंबई पहुँच गई है। वे अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए जल्द ही शहर में विजय परेड करेंगे।

Jul 04, 2024 12:17 IST

मुंबई के मरीन ड्राइव पर टीम इंडिया के स्वागत के लिए क्रिकेट प्रशंसक बड़ी संख्या में उमड़े हैं

 मुंबई: मुंबई के मरीन ड्राइव पर टीम इंडिया के स्वागत के लिए क्रिकेट प्रशंसक बड़ी संख्या में उमड़े हैं। #T20WorldCup2024 चैंपियन की विजय परेड आज शाम मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक निकाली जाएगी।

Jul 04, 2024 12:01 IST

हेमंत सोरेन फिर बने झारखंड के सीएम, जेल से रिहाई के बाद राजभवन में ली शपथ

Jul 04, 2024 11:54 IST

उत्तराखंड: देहरादून के कई हिस्सों में बारिश हुई

Jul 04, 2024 11:52 IST

मोरीगांव, असम: ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ आने से मोरीगांव जिले के अधिकांश क्षेत्र जलमग्न हुए।

मोरीगांव: असम सरकार में मंत्री अतुल बोरा ने कहा, "हमारे राज्य के 28 जिलों में बाढ़ आई है, नुकसान भी काफी हुआ है। कल मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक हमारी हुई है, उन्होंने मुझे मोरीगांव आने के निर्देश दिए और इसी तरह दूसरे मंत्रियों को अन्य जिलों में भेजा है...

Jul 04, 2024 11:13 IST

पीएम मोदी 8 से 10 जुलाई तक रूस, ऑस्ट्रिया का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8-10 जुलाई 2024 को रूसी संघ और ऑस्ट्रिया गणराज्य की आधिकारिक यात्रा करेंगे: विदेश मंत्रालय

Jul 04, 2024 11:11 IST

झारखंड: हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए राजभवन पहुंचे कई विधायक

Jul 04, 2024 10:37 IST

अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य स्तरीय जन्मजात हृदय रोग जांच शिविर का दौरा किया

Jul 04, 2024 09:56 IST

हाथरस हादसा: पुलिस ने जांच के दौरान 6 लोगों को गिरफ्तार किया

हाथरस हादसा: पुलिस ने जांच के दौरान 6 लोगों को गिरफ्तार किया
Jul 04, 2024 09:49 IST

दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास से रवाना हुए

Jul 04, 2024 09:31 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नमो 1' जर्सी मिली

बीसीसीआई सचिव जय शाह और अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नमो 1' जर्सी भेंट की. बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की.

Jul 04, 2024 09:24 IST

हेमंत सोरेन आज शाम 5 बजे झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

हेमंत सोरेन आज यानी कि 4 जुलाई को शाम 5 बजे तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. 

Jul 04, 2024 08:41 IST

हथरस घटना की सीसीटीवी फुटेज से खुलासा, हादसे के बाद कार से भागा बाबा सूरजपाल

हथरस घटना की सीसीटीवी फुटेज से बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक हादसे के बाद बाबा सूरजपाल कार से भाग गया. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि भगड़द के बाद घायलों को यूं छोड़ कर बाबा सूरजपाल कार से क्यों भागे. 

Jul 04, 2024 08:38 IST

सरकार की हर मामले में नजर, हाथरस के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी- ओम प्रकाश राजभर

हाथरस की घटना पर यूपी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "सरकार इसमें मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दे दिया है और घटनास्थल पर मुख्यमंत्री गए और पीएम मोदी ने शोक और संवेदना व्यक्त की. सरकार हर मामले में नजर रखी हुई है. जांच निष्पक्ष होगी. जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.'

Jul 04, 2024 08:34 IST

हेमंत सोरेन को राज्यपाल ने नियुक्त किया मनोनीत मुख्यमंत्री, शपथ लेने के लिए मिला न्योता

झारखंड के राज्य के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त किया और उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया.

Jul 04, 2024 08:32 IST

बिहार में पुल ढहने की कई घटनाओं को लेकर HC में जनहित याचिका दाखिल

पटना हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल कर बिहार सरकार को पुलों का संरचनात्मक ऑडिट कराने तथा एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है ताकि उन पुलों की पहचान की जा सके जिन्हें या तो मजबूत किया जा सकता है या जिन्हें गिराया जाना चाहिए.

बिहार के सीवान, सारण, मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जिलों में पिछले एक पखवाड़े में पुल ढहने की दस घटनाएं सामने आई हैं। लोगों का दावा है कि भारी बारिश की वजह से ये हादसे हुए हैं.

Jul 04, 2024 08:31 IST

टी20 विश्व कप टीम के मुंबई के खिलाड़ियों को विधान भवन में सम्मानित किया जाएगा

टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम के मुंबई के चार खिलाड़ियों को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में सम्मानित किया जाएगा। राज्य विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को सदन में यह जानकारी दी. कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल भारत की टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे। ये सभी मुंबई के रहने वाले हैं.

Jul 04, 2024 08:23 IST

हाथरस हादसे पर अखिलेश यादव ने दिया बयान

लखनऊ: हाथरस घटना पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "सरकार हर बात छुपाना चाहती है. ये बात आपसे (मीडिया) बेहतर कौन जानता है?...सरकार सिर्फ असली मुद्दा छुपाना चाहती है...सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकती. मुझे नहीं लगता कि इस (घटना) के पीछे कोई साजिश है..."

Jul 04, 2024 08:23 IST

लाल कृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर, फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में बीजेपी नेता

बीजेपी नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की स्वास्थ्य ‘स्थिर’ है. जानकारी के मुताबिक उन्हें डॉक्टर्स की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है. मीडिया रिपोट्स के जरिए यह जानकारी सामने आई है. 

Jul 04, 2024 07:47 IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम से 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की और टीम इंडिया को जीत की बधाई दी. 

Jul 04, 2024 06:41 IST

आम जनता के लिए 4 बजे खुलेगा वानखेड़े स्टेडियम, टीम इंडिया निकालेगी विजय यात्रा

भारतीय क्रिकेट टीम की विजय यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर ज्वाइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी ने कहा, "MCA और BCCI के साथ हमारी बैठक हुई है...हमने मरीन ड्राइव पर यातायात के लिए डायवर्जन किया है और बैरिकेडिंग भी की है...आम जनता के लिए 4 बजे से वानखेड़े स्टेडियम खोल दिया जाएगा...सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं..."

Jul 04, 2024 06:37 IST

हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, 12:30 लेंगे शपथ

राजभवन ने आज दोपहर 12:30 बजे INDIA गठबंधन के नेताओं को आमंत्रित किया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता राजभवन जाएंगे. झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कल राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है.

Jul 04, 2024 06:36 IST

ब्रिटेन में चुनाव ; प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का भविष्य दांव पर

 ब्रिटेन में बृहस्पतिवार को आम चुनाव हो रहे हैं जिसमें प्रधानमंत्री एवं कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा. इन चुनाव में लगभग चार करोड़ 65 लाख मतदाता मतदान करने के पात्र हैं। मतदाता 650 निर्वाचन क्षेत्रों में संसद के सदस्यों के लिए मतदान करेंगे.

Jul 04, 2024 06:34 IST

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा ने मुख्यमंत्री को इस्तीफा सौंपा

राजस्थान के कृषि मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता डॉ. किरोड़ी मीणा ने मंत्री पद से अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंप दिया है. उनके एक सहयोगी ने यह जानकारी दी. आधिकारिक रूप से अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है. मीणा के एक सहयोगी ने कहा, ‘‘डॉ किरोड़ी मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने दस दिन पहले मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपा था.’’

Jul 04, 2024 06:33 IST

असम में बाढ़ से बिगडे़ हालात, 29 जिलों में 16.50 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ से लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं और बृहस्पतिवार को राज्य की प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई. बुलेटिन में बताया गया कि बाढ़ के कारण राज्य के 29 जिलों में 16.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं. ब्रह्मपुत्र, दिगारू और कोलोंग नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. वहीं, कामरूप (मेट्रो) जिले में अलर्ट जारी किया गया है.

Jul 04, 2024 05:14 IST

पीएम आवास पहुंचीं टीण इंडिया, प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात

इंडियन क्रिकेट टीम के खलाड़ी गुरुवार को दिल्ली पहचीं. इस बीच टीम इंडिया पीएम आवास पहुंची है. यहां प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी विश्व विजेता इंडियन क्रेकिट टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे. 

Jul 04, 2024 04:52 IST

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

हाराष्ट्र के ठाणे जिले में नौ साल की लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में एक दुकान के मालिक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. घटना 30 जून को भिवंडी टाउन में हुई। उन्होंने बताया कि पीड़िता उसी इलाके में रहती है जहां आरोपी की दुकान है और दोनों के परिवारों में जान-पहचान है।

Jul 04, 2024 04:51 IST

 विदेश मंत्री जयशंकर ने की चीन के विदेश मंत्री वांग यी से बातचीत

विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कजाखिस्तान की राजधानी अस्ताना में बृहस्पतिवार को बातचीत की. भारत और चीन के मध्य पूर्वी लद्दाख में जारी सीमा विवाद के बीच, दोनों देशों के विदेश मंत्री शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर मिले और विचारों का आदान प्रदान किया.

Jul 04, 2024 04:25 IST

दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में सुबह करीब 6 बजे एक घर में लगी आग

दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में सुबह करीब 6 बजे एक घर में आग लगी. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. आग पर काबू पा लिया गया है.

Jul 04, 2024 03:42 IST

पाकिस्तान में बम विस्फोट, पूर्व सांसद समेत कुल 4 लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बम विस्फोट की खबर है. जिसमें पूर्व सांसद हिदायत उल्लाह समेत कुल 4 लोगों की मौत की खबर है. जबकि कई लोग घायल हुए हैं. 

Jul 04, 2024 02:28 IST

पश्चिम बंगाल : मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 25 मरीजों की आंखों में इंफेक्शन

कोलकाता के मटियाबुर्ज में स्थित एक सरकारी अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद कम से कम 25 मरीजों ने आंखों में परेशानी की शिकायत की है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मरीजों की शिकायत के बाद अधिकारियों ने अस्थायी रूप से ऐसे ऑपरेशन रोक दिए.

Jul 04, 2024 02:19 IST

असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ लोगों की मौत

असम में बाढ़ से लगातार बिगड़ते हालात के बीच बु‍धवार को आठ और लोगों की मौत हो गयी जबकि बाढ़ से 27 जिलों के 16.25 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी. मंगलवार तक राज्य के 23 जिलों में 11.50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित थे. इसके साथ ही इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान में जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 56 हो गई है. कई जिलों में प्रशासन द्वारा लगाए गए 490 राहत शिविरों में 2.90 लाख से अधिक लोगों ने शरण ली है.

Jul 04, 2024 02:10 IST

डीयू: आज से शुरू होने वाली एलएलबी की अंतिम परीक्षाएं स्थगित

दिल्ली यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग ने आज से शुरू होने वाली एलएलबी की अंतिम परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. इस सिलसिले में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक नेटिस जारी कर जानकारी दी है. 

Jul 04, 2024 02:05 IST

मंगलुरु में निर्माण स्थल पर भूस्खलन से मिट्टी के नीचे फंसे मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Jul 04, 2024 01:48 IST

भारतीय क्रिकेट टीम #T20WorldCup2024 ट्रॉफी जीतने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी

Jul 04, 2024 01:39 IST

रोहित शर्मा टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे

Jul 04, 2024 01:38 IST

ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया के साथ कोच राहुल द्रविड़, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे

Jul 04, 2024 01:38 IST

ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया के साथ सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे

Jul 04, 2024 01:38 IST

ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली टीम इंडिया के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे

Jul 04, 2024 01:37 IST

ट्रॉफी जीतने के बाद पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम के स्वागत के लिए आईटीसी मौर्य में तैयारियां चल रही हैं

Jul 04, 2024 01:18 IST

ICC ने ट्वीट किया, "ट्रॉफी के साथ घर लौटी भारत, #T20WorldCup की सफलता के बाद दिल्ली पहुंची भारत"

Jul 04, 2024 01:10 IST

ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया के दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने पर BCCI ने एक वीडिया ट्वीट किया

Jul 04, 2024 01:10 IST

LoC: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने व्हाइट नाइट कोर के अग्रिम ठिकानों का किया दौरा

Jul 04, 2024 01:01 IST

BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, 15 दिन में दूसरी बार हुए एडमिट

BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, 15 दिन में दूसरी बार हुए एडमिट
Jul 04, 2024 00:52 IST

हम बहुत उत्साहित हैं। हम टीम का झंडे के साथ स्वागत करेंगे- समर्थक

Jul 04, 2024 00:51 IST

दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के समर्थकों का जोश हाई

Jul 04, 2024 00:49 IST

भारतीय क्रिकेट टीम का स्वागत करने के लिए समर्थक एयरपोर्ट पर जुटे

Jul 04, 2024 00:49 IST

भारतीय क्रिकेट टीम #T20WorldCup2024 ट्रॉफी जीतने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी

Jul 04, 2024 00:45 IST

T20 वर्ल्ड चैपिंयन टीम इंडिया आज दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात करेगी.

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अप नेक्स्ट

Hathras Stampede मामले में जांच आयोग एक्टिव, मुख्य सचिव और डीजीपी संग की बैठक 

Hathras Stampede मामले में जांच आयोग एक्टिव, मुख्य सचिव और डीजीपी संग की बैठक 

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

NEET-UG में सफल 50 से अधिक परीक्षार्थियों की न्यायालय में याचिका, परीक्षा रद्द नहीं करने की अपील

NEET-UG में सफल 50 से अधिक परीक्षार्थियों की न्यायालय में याचिका, परीक्षा रद्द नहीं करने की अपील

WATCH: असम के 28 जिलों में आई बाढ़ , चीन से आने वाली नदियों ने मचाई तबाही

WATCH: असम के 28 जिलों में आई बाढ़ , चीन से आने वाली नदियों ने मचाई तबाही

Hemant Soren: तीसरी बार झारखंड के सीएम बने हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन समेत पूरा कुनबा रहा मौजूद 

Hemant Soren: तीसरी बार झारखंड के सीएम बने हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन समेत पूरा कुनबा रहा मौजूद 

Rajasthan : मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने क्यों दिया इस्तीफा? - जानिए 

Rajasthan : मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने क्यों दिया इस्तीफा? - जानिए 

Hathras Stampede मामले में 6 आयोजक गिरफ्तार, यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन

Hathras Stampede मामले में 6 आयोजक गिरफ्तार, यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

Lal Krishna Advani: लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर, फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में बीजेपी नेता

Lal Krishna Advani: लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर, फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में बीजेपी नेता

Editorji Technologies Pvt. Ltd. © 2022 All Rights Reserved.