Jun 22, 2022 15:59 IST
उद्धव ठाकरे के ऑफर पर बागी एकनाथ शिंदे का भी आया बयान
उद्धव ठाकरे के ऑफर पर एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने अपना रुख साफ कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि शिवसेना को एनसीपी और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ना होगा. उन्होंने चार पाइंटर्स में अपनी बात रखी.
पिछले ढाई वर्षों में, एमवीए सरकार ने केवल घटक दलों को फायदा पहुंचाया, और शिवसैनिकों को भारी नुकसान हुआ.
घटक दल मजबूत हो रहे हैं, शिवसेना का व्यवस्थित रूप से गबन किया जा रहा है.
पार्टी और शिवसैनिकों के अस्तित्व के लिए अस्वाभाविक मोर्चे से बाहर निकलना जरूरी है.
महाराष्ट्र के हित में अब निर्णय लेने की जरूरत है.
Jun 22, 2022 15:35 IST
'इस्तीफा नहीं देंगे उद्धव ठाकरे' , संजय राउत ने दिया बयान
महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे. महाराष्ट्र में आए सियासी भूचाल के बीच ये दावा किया है शिवसेना के सीनियर लीडर संजय राउत (Sanjay Raut) ने. बुधवार देर रात मीडिया से बात करते हुए संजय राउत बोले कि उद्धव ठाकरे CM हैं और वही CM बने भी रहेंगे.
Jun 22, 2022 14:08 IST
सोनिया गांधी से कल नहीं होगी पूछताछ, ED ने मंजूर की अपील
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अपील ED ने मंजूर कर ली है. अब उनसे 23 जून को पूछताछ नहीं होगी. पार्टी की तरफ से जानकारी दी गई है कि कोरोना से जूझ रहीं सोनिया गांधी को डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है. जिसके कारण वह कुछ सप्ताह तक ईडी से समक्ष पेश नहीं हो पाएंगी.
Jun 22, 2022 12:25 IST
सीएम बनना चाहते थे तो सामने आकर बोलते, सूरत क्यों गए?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बाग़ी नेता एकनाथ शिंदे को निशाने पर लेते हुए कहा कि शिव सेना से गद्दारी करना ठीक नहीं. अगर आपको सीएम बनना था तो सामने आकर बोलते. सूरत जाने की क्या जरूरत थी. मेरे बाद शिवसैनिक सीएम बने तो खुशी. शिंदे मुंबई आएं, मेरे सामने आकर बात करें...
Jun 22, 2022 10:31 IST
Uddhav Corona: उद्धव ठाकरे की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, सुबह कोरोना पॉजिटिव बताए गए थे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. बता दें कि सीएम उद्धव ठाकरे के कोरोना पॉजिटिव होने की बात मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पर्यवेक्षक बनाए गए कमलनाथ ने कही थी.

Jun 22, 2022 08:50 IST
एकनाथ शिंदे ने कहा- BJP से कोई बातचीत नहीं हो रही है
शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे ने ANI ( Rebel Shiv Sena MLA Eknath Shinde to ANI ) से कहा- जहां तक मौजूदा राजनीतिक स्थिति का सवाल है, मैं कहूंगा कि हम बालासाहेब ठाकरे के शिव सैनिक हैं और शिव सैनिक बने रहेंगे. अभी तक, हम शिवसेना या सीएम के साथ कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं. हमने भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं किया है. अभी हमारे पास 46 विधायक हैं, जिनमें 6-7 निर्दलीय विधायक हैं. बाकी शिवसेना के विधायक हैं. आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी. अभी तक हमें न तो बीजेपी से कोई प्रस्ताव मिला है और न ही हम उनसे कोई बातचीत कर रहे हैं.
Jun 22, 2022 08:49 IST
Odisha: द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान होने के बाद से बीजेपी दफ्तर में जश्न जारी
एनडीए द्वारा राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा के बाद से ओडिशा बीजेपी मुख्यालय में जश्न जारी है. ओडिशा बीजेपी प्रमुख समीर मोहंती ने कहा- पहले दलित राष्ट्रपति और अब आदिवासी प्रत्याशी, वो भी महिला. यह हमारी पार्टी के दृष्टिकोण को दर्शाता है.
Jun 22, 2022 08:47 IST
Maharashtra Political Crisis: मंत्रालय, मुंबई में कैबिनेट मीटिंग खत्म
Maharashtra Political Crisis: मंत्रालय, मुंबई में कैबिनेट मीटिंग खत्म... कैबिनेट मंत्री और सीनियर नेता बैठक से बाहर आए... राज्य कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने कहा- सिर्फ कैबिनेट से जुड़े एजेंडे पर बात हुई और मौजूदा राजनीतिक हालात पर कोई चर्चा नहीं हुई.
Jun 22, 2022 08:19 IST
Maharashtra Political Crisis: संजय राउत ने कहा- महाराष्ट्र विधानसभा भंग होने की दिशा में
Maharashtra Political Crisis पर संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा भंग होने की दिशा में है. उन्होंने कहा कि ये अग्निपरीक्षा की शुरुआत है. हमारे पास विधानसभा भंग कर चुनाव में जाने का विकल्प है.
Jun 22, 2022 08:02 IST
कांग्रेस नेता सचिन पायलट का BJP पर निशाना
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा- वे इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी के जरिए एजेंसियों के जरिए हमले करते हैं. ये सब जानते हैं कि ये एजेंसियां सत्ताधारी पार्टी का हथियार बन चुकी हैं.
Jun 22, 2022 07:47 IST
Maharashtra Political Crisis: संकट के बीच उद्धव कैबिनेट की बैठक शुरू
महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच उद्धव कैबिनेट की बैठक शुरू... उद्धव वर्चुअली कर रहे हैं बैठक. उद्धव कोविड पॉजिटिव हैं इसलिए कमलनाथ के साथ उनकी बैठक रद्द हो गई है. कमलनाथ ने जानकारी दी कि उनकी फोन पर उद्धव से बात हुई है और उन्होंने कहा कि अभी महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने का कोई प्रस्ताव नहीं है.
Jun 22, 2022 07:30 IST
Maharashtra Political Crisis: कमलनाथ का दावा- हमारे सभी विधायक साथ
मुंबई: राज्य में जारी राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस पार्टी के मंत्री और पार्टी नेता बालासाहेब थोराट के आवास मिले. कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा- बैठक में 44 विधायकों में से 41 विधायक शामिल हुए. पार्टी के 3 विधायक रास्ते में हैं. बीजेपी ने जो राजनीति शुरू की है वह पैसे और बाहुबल की है और यह संविधान के खिलाफ है. मैंने इसे बहुत देखा है... उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना में एकता कायम होगा.
Jun 22, 2022 07:20 IST
Maharashtra Political Crisis- CM उद्धव कोरोना पॉजिटिव
Maharashtra Political Crisis- CM उद्धव ठाकरे कोरोना पॉजिटिव. कमलनाथ ने दी जानकारी.
Jun 22, 2022 07:08 IST
Maharashtra Political Crisis- इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बीच बड़ी खबर. इस्तीफा दे सकते हैं सीएम उद्धव ठाकरे. कुछ देर में होगी कैबिनेट की बैठक. महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा- सभी कांग्रेस विधायक हमारे साथ. कमलनाथ के साथ बैठक में पहुंचे 43 पार्टी विधायक.
Jun 22, 2022 07:06 IST
Maharashtra Political Crisis: रो पड़ीं शिवसेना की महिला नेता
महाराष्ट्र: शिवसेना के बागी विधायकों की अगुवाई कर रहे एकनाथ शिंदे का विरोध करते करते औरंगाबाद में पार्टी की महिला कार्यकर्ता रो पडी.
Jun 22, 2022 06:34 IST
महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: NCP चीफ शरद पवार, मुंबई के YB चव्हाण सेंटर पहुंचे
महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: NCP चीफ शरद पवार, मुंबई के YB चव्हाण सेंटर पहुंचे. राज्य के गृह मंत्री दिलीप पाटील और मंत्री जयंत पाटील व बालासाहेब पाटील ने सुबह उनसे आवास पर मुलाकात की थी.
Jun 22, 2022 06:10 IST
अफगानिस्तान ( Afghanistan ) में 6.1 की तीव्रता वाला भूकंप
अफगानिस्तान ( Afghanistan ) में 6.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया. कम से कम 255 लोगों के मौत की आशंका. एसोसिएटेड प्रेस ने दी जानकारी.
Jun 22, 2022 06:08 IST
विपक्ष मुक्त भारत बनाना चाहती है बीजेपी: अधीर रंजन चौधरी
महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर बोले अधीर रंजन चौधरी- बीजेपी का मकसद पूरे भारत पर कब्जा करने का है. अगर कोई विपक्षी पार्टी उसके खिलाफ कुछ बोलती है, तो वे उसे बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं. बीजेपी एक ऐसा देश बनाने के रास्ते पर है, जहां विपक्ष होगा ही नहीं.
Jun 22, 2022 05:49 IST
Jharkhand: जमशेदपुर में बढ़ई का बेटा बना स्टेट टॉपर
Jharkhand: जमशेदपुर में एक बढ़ई के बेटे ने दसवीं की परीक्षा में स्टेट टॉपर की पोजिशन हासिल की. स्टेट टॉपर अभिजीत शर्मा ने कहा- मुझे खुशी है कि मैंने एग्जाम में अच्छा स्कोर किया. अब मेरा लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनने का है. मेरे पिता एक बढ़ई हैं और मेरी मां एक गृहिणी हैं.
Jun 22, 2022 05:37 IST
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी COVID19 पॉजिटिव
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ( Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari ) COVID19 पॉजिटिव. उनमें बीमारी के हल्के लक्षण पाए गए हैं.
Jun 22, 2022 04:53 IST
संजय राउत के घर के बाहर लगाया गया पोस्टर
महाराष्ट्र के मुंबई में शिवसेना नेता संजय राउत के आवास के बाहर 'तेरा घमंड तो 4 दिन का है पगले, हमारी बादशाही तो खानदानी है' लिखा हुआ एक बैनर लगाया गया. यह बैनर शिवसेना पार्षद दीपमाला बढ़े ( Shiv Sena Corporator Deepmala Badhe ) ने लगाया है.

Jun 22, 2022 04:50 IST
Delhi: कांग्रेस ने फिर की सत्याग्रह की तैयारी
दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने कई राज्यों से अपने विधायकों को दिल्ली में AICC मुख्यालय बुलाया. वे बुधवार को, 24 अकबर रोड पर राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ और अग्निपथ योजनाके खिलाफ सत्याग्रह करेंगे.
Jun 22, 2022 04:49 IST
दिल्ली पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री
ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने दिल्ली में National War Memorial पर माल्यार्पण किया. डिप्टी प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री, रिचर्ड मार्लेस को विज्ञान भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मार्लेस की अगवानी की.
Jun 22, 2022 04:48 IST
मध्य प्रदेश विधानसभा के स्पीकर गिरीश गौतम ने भ्रष्टाचार के आरोपों को नकारा
पंचायत चुनाव के दौरान खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर मध्य प्रदेश विधानसभा के स्पीकर गिरीश गौतम ( MP Assembly Speaker Girish Gautam ) ने कहा- मैं किसी भी तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हूं. यह सब राजनीति है. आरटीजीएस के बाहर कोई लेनदेन नहीं हुआ. अगर यह पाया जाता है कि वे आरटीजीएस के बिना हुए हैं, तो मैं ग्रामीणों से वोट नहीं मांगूंगा.
Jun 22, 2022 04:46 IST
नया इतिहास रचेंगी द्रौपदी मुर्मू: शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- द्रौपदी मुर्मू ( Draupadi Murmu ) को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाने का भाजपा का फैसला आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के लिए गर्व की बात है. वह पहली राष्ट्रपति पद की पहली आदिवासी उम्मीदवार हैं. संवैधानिक प्रमुख के रूप में, वह देश की सेवा में नया इतिहास रचेंगी.
Jun 22, 2022 04:09 IST
COVID19: भारत में पिछले 24 घंटे में 12,249 नए मामले सामने आए
COVID19: भारत में पिछले 24 घंटे में 12,249 नए मामले सामने आए. इस दौरान 9,862 पेशेंट ठीक हुए और 13 लोगों की मौत हुई. ऐक्टिव केस की संख्या 81,687 है जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 3.94% पर है.
Jun 22, 2022 03:21 IST
Odisha: द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर के शिव मंदिर में झाड़ू लगाई
ओडिशा: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने पूजा करने से पहले रायरंगपुर के शिव मंदिर में झाड़ू लगाई. केंद्र ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को CRPF सुरक्षा का कवर दिया. CRPF जवान उन्हें 24 घंटे Z+ श्रेणी की सुरक्षा देंगे.
Jun 22, 2022 02:45 IST
Assam: बाढ़ में फंसे शख्स ने लगाई मदद की गुहार
असम में कनकपुर रोड, राधामाधव बुनियादी पाठशाला स्कूल, रंगीरखारी, सिलचर के पास एक व्यक्ति से अपनी 9 महीने की गर्भवती पत्नी को बचाने और निकालने के लिए मदद मांगी. पत्नी को तुरंत मदद दी गई. कछार के डिप्टी कमिश्नर ने दी जानकारी.

Jun 22, 2022 02:14 IST
जम्मू-श्रीनगर नैशनल हाइवे पर भूस्खलन की वजह से आवागमन रुका
जम्मू-श्रीनगर नैशनल हाइवे पर भूस्खलन की वजह से आवागमन रुका. पोशाना में भूस्खलन की वजह से मुगल मार्ग भी बाधित. एसएसजी मार्ग पर भी ट्रैफिक रुका.
(तस्वीरें: रामबन प्रशासन)

Jun 22, 2022 02:00 IST
ओडिशा: NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं
ओडिशा: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की.
Jun 22, 2022 02:00 IST
महाराष्ट्र: शिवसेना विधायकों का गुट असम के गुवाहाटी में Radisson Blu Hotel पहुंचा
महाराष्ट्र के विधायकों का गुट असम के गुवाहाटी में Radisson Blu Hotel पहुंचा. शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने गुवाहाटी पहुंचने पर कहा कि यहां शिवसेना के 40 विधायक मौजूद हैं. शिंदे और कुछ दूसरे विधायक एमएलसी चुनावों में संदिग्ध क्रॉस वोटिंग के बाद अनरीचेबल थे.
Jun 22, 2022 01:33 IST
Assam: शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और दूसरे विधायक गुवाहाटी पहुंचे
Assam: शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ( Shiv Sena leader Eknath Shinde ) और दूसरे पार्टी विधायक गुजरात के सूरत से गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचे. शिंदे ने कहा- कुल 40 विधायक हमारे साथ हैं. हम बालासाहेब ठाकरे ( Balasaheb Thackeray ) के हिंदुत्व के साथ हैं.
Jun 22, 2022 01:12 IST
Presidential Election 2022: यशवंत सिन्हा vs द्रौपती मुर्मू, दोनों उम्मीदवारों का झारखंड कनेक्शन
बीजेपी की ओर से झारखंड की राज्यपाल रह चुकी द्रौपती मुर्मेू को एनडीए का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है. विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा यूपीए के उम्मीदवार बनाए गए हैं. दोनों नेताओं का झारखंड से खास रिश्ता है. (देखें वीडियो)
Jun 22, 2022 01:11 IST
Eknath Shinde: कौन हैं एकनाथ शिंदे? जिन्होंने महाराष्ट्र की सियासत में ला दिया 'भूचाल'
पार्टी से बगावत के चलते शिवसेना ने एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया है. हालांकि शिंद ने भी ट्वीट कर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने लिखा, ''हम बालासाहेब के पक्के शिवसैनिक हैं, सत्ता के लिए कभी धोखी नहीं दिया और ना देंगे.'' (देखें वीडियो)
Jun 22, 2022 01:11 IST
SSC GD 2018: PM Modi-Amit Shah से क्यों बोले छात्र, तलवार उठाने को मजबूर मत कीजिए?
SSC GD 2018: पैदल यात्रा में शामिल सभी बच्चे SSCGD 2018 की परीक्षा में शामिल हुए थे. नतीजे जनवरी-2021 में ही जारी कर दिए गए थे. 55 हज़ार उम्मीदवारों को नौकरी मिल गई लेकिन तकरीबन पांच हज़ार अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र पाने से रह गए. (देखें वीडियो)
Jun 22, 2022 01:10 IST
Congress: कांग्रेस की एक महिला नेता ने पुलिस पर थूका, शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद
Rahul Gandhi से ED की पूछताछ मंगलवार 21 जून को भी जारी रही. ED की इस पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमे एक महिला कांग्रेस नेता पुलिस पर थूकती दिखीं (देखें वीडियो)
Jun 22, 2022 01:10 IST
Evening News Brief : क्या उद्धव बचा पाएंगे सरकार?
मंगलवार शाम की TOP 10 न्यूज में देखिए महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में आए भूचाल में क्या है अपडेट? विपक्ष ने यशवंत सिन्हा (Yaswant sinha) को बनाया राष्ट्रपति का उम्मीदवार, इसके अलावा देखें देश दुनिया की बड़ी खबरें.. (देखें वीडियो)
Jun 22, 2022 01:09 IST
Presidential Election 2022: कौन हैं Draupadi Murmu? जिन्हें NDA ने बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार
संसदीय दल की बैठक के बाद BJP चीफ जेपी नड्डा (JP Nadda) ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के नाम का ऐलान किया. जेपी नड्डा ने बताया कि उन्होंने मुर्मू के नाम को लेकर UPA के नेताओं से भी बात की थी. लेकिन सर्वसम्मति नहीं बन पाई. (देखें वीडियो)