Oct 11, 2022 10:33 IST
Mulayam Singh Yadav Funeral Live : पंचतत्व में विलीन हुए नेताजी
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अंतिम सफर अब समाप्त हो चुका है। वह पंचतत्व में विलीन हो गए। अखिलेश ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने धरती पुत्र अमर रहें के नारे लगाए।
Oct 11, 2022 09:37 IST
Mulayam Singh Yadav Funeral Live : अंतिम सफर पर निकले नेताजी
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सलामी देने के लिए मेला ग्राउंड में पहुंच चुके हैं। उनका पार्थिव शरीर मेला ग्राउंड पर लाया गया। कुछ ही देर में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। इस दौरान मेला ग्राउंड में 'नेताजी अमर रहे' की गूंज साफ सुनी जा सकती है। थोड़ी देर में खिलेश यादव मुखाग्नि देंगे।
Oct 11, 2022 09:08 IST
Mulayam Singh Yadav Funeral Live : बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने दी नेताजी को श्रद्धांजलि
बीजेपी सांसद वरुण गांधी रालोद सांसद जयंत चौधरी, सपा नेता रामगोविंद चौधरी समेत कई अन्य बड़े नेताओं ने सैफई पहुंचकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी।
Oct 11, 2022 07:50 IST
Mulayam Singh Yadav Funeral Live : सैफई के लिए निकले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सैफई के लिए निकल गए हैं। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ''श्री मुलायम सिंह यादव जी के अंतिम संस्कार में शामिल होने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सैफई के लिए प्रस्थान कर रहा हूं।'' वहीं, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सैफइ पहुंचकर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि दोपहर तीन बजे सैफई में मुलायम का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Oct 11, 2022 06:26 IST
Mulayam Singh Yadav Funeral Live : चंदन की लकड़ी से किया जाएगा अंतिम संस्कार
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा। इसके लिए चंदन की लकड़ी आ गई है। अंतिम संस्कार स्थल को सजा दिया गया है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
Oct 11, 2022 06:12 IST
Mulayam Singh Yadav Funeral Live : शिवपाल सिंह यादव ने दी श्रद्धांजलि
शिवपाल सिंह यादव, सपा सांसद राम गोपाल यादव समेत कई बड़े नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी। सिर्फ नेता ही नहींं बल्कि आम जनता भी नेताजी को श्रद्धांजलि देने पहुंच रही है। लोग नेताजी को अंतिम दर्शन दोपहर दो बजे तक ही कर सकेंगे।
Oct 11, 2022 05:21 IST
Mulayam Singh Yadav Funeral : छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सीएम भी अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सीएम भी शामिल होंगे। दोनों कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, अपने अपने दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन के लिए हजारों सपाई कार्यकर्ताओं सैफई गांव पहुंच रहे हैं।
Oct 11, 2022 05:02 IST
Mulayam Singh Yadav Funeral LIVE : सैफई में बनाए गए वाटरप्रूफ पंडाल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के लिए सैफई में बारिश को देखते हुए वाटर प्रूफ पंडाल बनाए हैं। इसके साथ ही कई हेलीपैड भी बनाए गए हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Oct 11, 2022 04:55 IST
Mulayam Singh Yadav Funeral LIVE : कितने बजे होगा अंतिम संस्कार
मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई में राजकीय सम्मान के साथ दोपहर तीन बजे अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार से पहले मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को उनके आवास सेंट्रल कोठी पर रखा जाएगा। आपको बता दें कि होली महोत्सव मंच पर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के लिए रखा जाएगा।