Jun 21, 2022 05:19 IST
International Yoga Day 2022 : जवानों ने हजारों फीट ऊंचाई पर किया योग
8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (8th International Yoga Day) के मौके पर पीएम ने मैसूर पैलेस में योग किया. वहीं अलग-अलग सीमा पर हजारों फीट की ऊंचाई पर ITBP जवान योग करते दिखे. (देखें वीडियो)
Jun 21, 2022 05:18 IST
International Yoga day : PM मोदी बोले- योग शांति लाता है, विश्व में इसकी गूंज
International Yoga Day 2022 : 8वेंअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी (Pm modi) कर्नाटक के मैसूर पैलेस में योग किया. इस दौरान PM मोदी ने कहा कि विश्व के हर कोने से योग की गूंज सुनाई दे रही है. योग जीवन का आधार बन गया है. (देखें वीडियो)
Jun 21, 2022 05:05 IST
International Day of Yoga: केरल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने योग किया
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान तिरुवनंतपुरम में राजभवन में International Day of Yoga कार्यक्रम में हिस्सा लिया...

Jun 21, 2022 05:03 IST
तमिलनाडु: गवर्नर RN Ravi ने किया योग
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ( Tamil Nadu Governor RN Ravi ) ने 8वें International Day of Yoga के अवसर पर चेन्नई के राजभवन में कई लोगों के साथ योग किया. कार्यक्रम में लगभग 1000 लोगों ने भाग लिया.

Jun 21, 2022 04:25 IST
International Day of Yoga: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने योग किया
International Day of Yoga: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ में योग सेशन में हिस्सा लिया.
(स्रोत: हिमंत बिस्वा सरमा का ट्विटर अकाउंट)

Jun 21, 2022 04:00 IST
दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने किया योग
International Day of Yoga: दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने किया योग.
Jun 21, 2022 03:30 IST
योग दिवस के कार्यक्रम में बोले Haryana CM ML Khattar
हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर ( Haryana CM ML Khattar ) ने योग दिवस कार्यक्रम में कहा- वे (75% अग्निवीर जो 4 साल की सेवा के बाद वापस आएंगे) जो हरियाणा सरकार की नौकरी पाना चाहते हैं, उन्हें नौकरी की गारंटी दी जाएगी. वे लोग ग्रुप सी की नौकरियों के लिए किसी भी कैडर में शामिल हो सकते हैं. हमारे पास पुलिस में जो नौकरी है, वह उन्हें दी जाएगी.
Jun 21, 2022 03:06 IST
International Yoga Day: कोलकाता में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने किया योग
International Yoga Day celebration: कोलकाता में नेवी ने राजभवन में योग दिवस समारोह का आयोजन किया. राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
Jun 21, 2022 02:44 IST
International Day of Yoga: ITBP टीम ने 14 हजार फीट पर किया योग
International Day of Yoga: हिमाचल प्रदेश में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की सेंट्रल स्की टीम बर्फ में 14,000 फीट की ऊंचाई पर रोहतांग दर्रे पर योग किया.

Jun 21, 2022 02:24 IST
BSF जवानों ने सिलीगुड़ी में योग किया
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर ने 8 वें International Day of Yoga पर सिलीगुड़ी में अपने कॉम्प्लैक्स में एक योग सेशन का आयोजन किया.

Jun 21, 2022 02:23 IST
International Day of Yoga: जयराम ठाकुर ने योग किया
International Day of Yoga: रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने योग किया.
Jun 21, 2022 02:03 IST
हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने योग किया
हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने International Day of Yoga के उपलक्ष्य में कांगड़ा किले में योग किया.
Jun 21, 2022 01:43 IST
Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में योग किया
उत्तराखंड में CM मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ( CM Pushkar Singh Dhami ) ने 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में योग किया.
Jun 21, 2022 01:36 IST
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: PM मोदी ने मैसूर पैलेस ग्राउंड में योग किया
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर PM नरेंद्र मोदी, कर्नाटक के मैसूर पैलेस ग्राउंड में अन्य लोगों के साथ योग कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, सीएम बसवराज बोम्मई भी मौजूद.

Jun 21, 2022 01:34 IST
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर PM मोदी मैसूर पहुंचे
मैसूर में PM मोदी ने कहा- आंतरिक शांति वाले लाखों लोग वैश्विक शांति का माहौल बनाएंगे. इसी तरह योग लोगों और देशों को जोड़ सकता है, और कैसे योग हम सभी के लिए एक समस्या समाधानकर्ता बन सकता है.
Jun 20, 2022 12:14 IST
International Yoga Day 2022 Live Updates : पेट की चर्बी को कम करेगा ये योगासन
योगासन की मदद से आप अपने पेट की चर्बी को बेहद आसानी से कम कर सकते हैं। भुजंगासन, पेट की चर्बी को कम करने के लिए किए जाने वाला योगासन है। भुजंगासान से छाती और पेट में खिंचाव होता है जिससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होने में मदद मिलती है। Read More
Jun 20, 2022 12:10 IST
पीएम ने की योग दिवस को सफल बनाने की अपील
International Yoga Day 2022 Live Updates : अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में हो रहे विरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से योग दिवस के कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है।
Jun 20, 2022 11:41 IST
21 जून को क्यों मनाया जाता है योग दिवस (Why is Inernational Yoga Day celebrated on 21st June?)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत पीएम मोदी नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में की थी। पीएम ने संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। कुछ ही दिन बात इस बात की घोषणा की गई कि हर साल 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। आपको बता दें कि 21 जून को योग दिवस मनाने की मुख्य वजह है कि, 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। इसे लोग ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं।