चंद्रयान 3 की सफलता के बाद अब भारत अपने पहले मानवयुक्त गहरे समुद्र मिशन 'समुद्रयान' की तैयारियों में जुटा है जिसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी. रिजिजू ने लिखा कि, "अगला समुद्रयान है".
सोमवार को किरेन रिजिजू चेन्नई स्थित National Institute of Ocean Technology पहुंचे जहां उन्होंने 'MATSYA 6000' submersible का इंस्पेक्शन किया. बता दें कि 'MATSYA 6000' submersible एक मानवयुक्त पनडुब्बी है जिसका इस्तेमाल मिशन 'समुद्रयान' के हिस्से के रूप में महासागर की गहराई का पता लगाने के लिए किया जाएगा.
'MATSYA 6000' submersible फिलहाल अंडर कंस्ट्रक्शन है और इसके एक बार शुरू होने के बाद तीन लोगों को गहरे समुद्र के संसाधनों का अध्ययन करने के लिए गहराई में उतारा जा सकेगा. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मुताबिक हमारे वैज्ञानिक, रिसर्चर्स और इंजीनियर गहरे महासागर मिशन को टिकाऊ तरीके से बहुत सफल बनाने के लिए समर्पित होकर काम कर रहे हैं.