Chandrayaan-3 landing: चांद तो झांकी है, अभी शुक्र-सूर्य बाकी है... अब इन ग्रहों पर भी लहराएगा तिरंगा

Updated : Aug 24, 2023 15:40
|
Vikas

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अब ISRO कई अन्य ग्रहों के लिए भी उड़ान भरेगा. दरअसल, ISRO के भविष्य के कई प्लान हैं जिन्हें वो सफल कराने की कोशिश में है. आपको बता दें कि ISRO एकमात्र ऐसा अंतरिक्ष संगठन है जो अपने स्पेस प्लान के तहत अंतरिक्ष को भी प्रदूषण मुक्त रखने की कोशिश करता है. आपको बताते हैं कि ISRO के कुछ खास फ्यूचर प्लान-

1.  गगनयान मिशन 
गगनयान मिशन के तहत ISRO तीन अंतरिक्ष अभियान कक्षा में भेजेगा. 3 में 2 मानवरहित जबकि एक मानवयुक्त रहने की बात कही गई है. मानव अंतरिक्ष उड़ान प्रोग्राम में एक महिला सहित तीन भारतीय अंतरिक्ष यात्री भी होंगे और इसके साथ ही भारत अमेरिका, चीन और रूस की कैटेगरी में जगह बना लेगा.


2. शुक्रयान मिशन 
ISRO का शुक्रयान मिशन एक ऑर्बिटर मिशन है जिसमें शुक्र की सतह की जांच की जाएगी. इस मिशन के तहत शुक्र ग्रह की भू-वैज्ञानिक और ज्वालामुखीय गतिविधि, जमीन पर उत्सर्जन, हवा की गति, और अन्य ग्रहों की विशेषताओं का अध्यय किए जाने की बात कही जा रही है. 

3. आदित्य एल 1 मिशन
आदित्य एल 1 मिशन के जरिए इसरो सूर्य का नजदीक से निरीक्षण करेगा. इसके साथ ही वातावरण तथा चुंबकीय क्षेत्र के बारे में भी अध्ययन किया जाएगा. 


4. मंगलयान 2 
इस मिशन को 2024 में लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है. मंगलयान 2 मिशन के साथ ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर को ले जाया जाएगा. मंगलयान 2 के लिए इसरो और फ्रांन्स ने एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए थे. हालांकि, फ्रांस बाद में इस डील से बाहर हो गया था. 

Chandrayaan 3: चांद पर प्रज्ञान की चहलकदमी शुरू, जानिए क्या-क्या करेगा 14 दिनों तक

 

ISRO

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?