Delhi Metro: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने बुधवार को दिल्ली की लाइफलाइन मेट्रो (Delhi Metro) में सफर किया. मेट्रो में सफर के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू को डीएमआरसी के शीर्ष अधिकारियों ने मेट्रो के संचालन के बारे में जानकारी दी. मेट्रो कोच के अंदर राष्ट्रपति के ईर्द-गिर्द काफी संख्या में सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारी तैनात दिखे. राष्ट्रपति इस दौरान मेट्रो अधिकारी से सवाल पूछती भी नजर आईं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की इस यात्रा का वीडियो सामने आया है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबसे पहले केंद्रीय सचिवालय पहुंचीं. केंद्रीय सचिवालय से ही उन्होंने दिल्ली मेट्रो में यात्रा शुरू की. वीडियो में फोटोग्राफर राष्ट्रपति की तस्वीर खींचते भी नजर आ रहे हैं.
अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मेट्रो लाइन और संचालन के बारे में मैप के जरिए डिटेल में जानकारी दी. अधिकारियों ने यह भी बताया कि मेट्रो का संचालन दिल्ली के किन-किन इलाकों में किस लाइन पर जारी है.
Lok Sabha Polls: जयंत चौधरी पर शिवपाल यादव का दावा बढ़ाएगा BJP की मुश्किल, कहां जाएंगे RLD प्रमुख?