14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती भी मना रहा है. दीपावली का पर्व भी होने से बच्चों के लिए यह दिन दोहरी खुशी का है. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन 'बाल दिवस' के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शांतिवन जाकर प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी. राहुल गांधी ने कहा कि नेहरू एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भाईचारे, समानता और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ देश की नींव रखी थी. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए इस मौके पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. पीएम मोदी ने लिखा है कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि. बता दें वर्ष 1889 में जन्मे कांग्रेस के दिग्गज नेता नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे थे.