न्यायपालिका को लेकर पहले भी कई बार चर्चाएं हुई हैं, उनपर टिप्पणियां हुईं. लेकिन इसबार सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस मदन भीमराव लोकुर ने कहा कि न्यायपालिका के लिए पिछले दो साल काफी उथल-पुथल भरे रहे, लेकिन इस साल देखते हैं कि न्यायपालिका अपनी खोई साख फिर हासिल करते हुए जनता को इंसाफ दे पाती है या नहीं! लोकुर ने एक न्यायपालिका को नसीहत दी और 2021 में इसके और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई. उन्होंने कहा कि न्यायपालिका को अपने गिरेबान में झांकने जरूरत है. यानी हाल के वर्षों में क्या क्या गलत हुआ और भविष्य में उसे कैसे सुधारा और निखारा जा सकता है, इस पर फोकस हो.