बच्चों को बीमारियों से दूर रखेगा हर रोज एक सेब

Updated : Jan 18, 2021 16:48
|
Other

'An Apple a day keeps the doctor away' ये कहावत यूं ही नहीं कही जाती। शायद ही कोई ऐसा हो जिसे सेब खाना पसंद ना हो। कम कैलोरी वाला सेब अच्छी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। खासकर बच्चों के लिए, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन्स से भरपूर सेब बच्चों को एनर्जी से भरपूर रखता है और एक्टिव रखने में मदद करता है। इसके साथ ही ये बच्चों में कब्ज की शिकायत नहीं होने देता, क्योंकि ये विटामिन सी, फाइबर और फाइटोकेमिकल का अच्छा स्रोत है। सेब के ऐसे और भी शाानदार फायदे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
बच्चों की आंखों की रोशनी अच्छी बनाए तो ये फल जरूर खिलाएं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स आंखों की रोशनी के लिए बहुत अच्छा है
सेब में डाइट्री फाइबर होता है जो बुरे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है।
अगर आपके बच्चे को डायरिया जैसी समस्या की गुंजाइश हो, तो उसे सेब जरूर खिलाएं। सेब में घुलनशील फाइबर पेक्टिन होता है जो कि डायरिया जैसी घातक बीमारी को कंट्रोल करता है।
बच्चों की हड्डियों के लिए सेब बहुत अच्छा फल है। ये हड्डियों को मजबूत करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी चोट और घाव को जल्द रिकवर होने के लिए कारगर है
सेब का छिलका भी बच्चों के लिए काफी काम के हैं। इसके छिलके में क्वेरसेटिन होता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी इफेक्ट होते हैं। ये ब्रेन सेल्स को सुरक्षित रखते हैं।
गुणों से भरपूर लाल-लाल सेब को आप अपने बच्चे के डायट में एपल जूस, स्मूदी या काट कर स्नैक्स में शामिल कर सकते हैं।

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी