Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफलता पर बिज़नेस के दिग्गज नेताओं ने भारत को दी बधाई, जानें किसने क्या कहा

Updated : Aug 25, 2023 16:52
|
Editorji News Desk

Chandrayaan-3 moon landing: चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने 23 अगस्त को शाम करीब 6 बजे चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है. इसके साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. चंद्रयान-3 की सफलता पर दुनियाभर से अलग-अलग लीडर्स ने भारत को बधाई दी है. 

नासा के एडमिनिस्ट्रेटर बिल नेल्सन ने बधाई देते हुए कहा की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने के लिए भारत को बधाई. इस मिशन में भारत का पार्टनर बनने पर हमें बेहद खुशी है. बता दें कि नासा ने इसरो को दूरी मापने और ट्रैंकिंग डिवाइस उपलब्ध कराए हैं.

ईएसए के डायरेक्टर जनरल जोसेफ एशबैकर ने एक्स पर जाकर इसरो और भारत के सभी लोगों को बधाई दी. उन्होंने लिखा, "अविश्वसनीय, चंद्रयान-3 की सफलता के लिए इसरो और भारत के सभी लोगों को बधाई.मैं पूरी तरह प्रभावित हूं."

इस बीच, यूरोपियन स्पेस एजेंसी के ऑफिशियल एक्स अकाउंट ने पोस्ट किया, "हम लैंडर और रोवर के सरफेस पर ऑपरेशन का सपोर्ट करने और इसरो के अपकमिंग आदित्य-एल 1 सोलर मिशन के लिए सपोर्ट करने के लिए तत्पर हैं."

ये भी पढ़ें: चंद्रयान-3 के बजट को लेकर एलन मस्क ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने लिखा, “आज सुबह चंद्रमा पर #Chandrayaan3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई. आज भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया.''

वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने लिखा, “चंद्रयान -3 की चंद्रमा पर लैंडिंग करने पर इसरो को मेरी बधाई. भारत के लिए और स्पेस एक्सप्लोरेशन के भविष्य के लिए यह कितना रोमांचक क्षण है.”

रूस की रोस्कोस्मोस स्पेस एजेंसी ने खुद के मून मिशन लूना 25 के क्रैश होने के कुछ ही दिनों बाद चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग पर भारत को बधाई दी.

एजेंसी ने टेलीग्राम पर लिखा, "चंद्रमा को एक्सप्लोर करना पूरी मानव जाति के लिए महत्वपूर्ण है. भविष्य में, यह स्पेस को एक्सप्लोर करने के लिए एक प्लेटफॉर्म बन सकता है."

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद कनाडा की स्पेस एजेंसी ने भी इसरो के लिए एक मैसेज शेयर किया.
आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष वर्धन गोयनका ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए इसरो टीम को बधाई देते हुए कहा कि उनके पास "अपनी फीलिंग्स को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं."

आनंद महिंद्रा ने भी ट्वीट कर इसरो को चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई दी . आनंद्र महिंद्रा ने लिखा है कि धन्यवाद इसरो  हमें सिखाने के लिए कि सितारों तक कैसे पहुंचना है. हमें अपनी क्षमताओं पर विश्वास करना और ये दिखाना कि अपनी असफलताओं से कैसे निपटें और आगे बढ़ें. हमें भारतीय होने पर गर्व है.

चंद्रयान-3 की सफलता पर दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी ने इसरो को बधाई देते हुए पोस्ट किया कि आप सच में देश का गौरव हैं. एक देश का स्पेस मिशन को सफलता के अंजाम तक पहुंचाने की क्षमता से उसके आत्मविश्वास का पता चलता है और यह भारत का समय है. देश के 1.4 अरब नागरिकों के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है. जय हिंद.

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने लिखा, चांद को कह दो हम आ गए... सचमुच हर भारतीय के लिए एक खास पल! मैं हर भारतीय को गौरवान्वित करने के लिए इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को नमन करता हूं. यह भारत के लिए साइंस और टेक्नोलॉजी में बढ़ने का समय है # चंद्रयान3

 

ये भी पढ़ें: L&T समेत इन 7 कंपनियों ने दिया है चंद्रयान मिशन में योगदान

 

Chandrayaan 3

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study