'M.S.Dhoni-The Untold Story: क्रिकेटर के बर्थडे पर सिनेमाघरों में फिर रिलीज होगी सुशांत सिंह स्टारर फिल्म

Updated : Jul 04, 2024 18:54
|
Editorji News Desk

M.S. Dhoni: The Untold Story to re-release to celebrate MSD’s birthday: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म 'MS धोनी: द अनटोल्ड'को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक को उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया जाएगा. धोनी 7 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मनाएंगे. 

इस खास मौके पर उनकी बायोपिक 'MS धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' 5 जुलाई से 11 जुलाई, 2024 तक पीवीआर आईनॉक्स में दिखाई जाएगी. 

 फिल्म 'MS धोनी: द अनटोल्ड' स्टोरी हिंदी सिनेमा की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली और सराही जाने वाली बायोपिक में से एक है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी के  सफ़र पर आधारित इस फ़िल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि कियारा आडवाणी और दिशा पटानी अहम भूमिकाओं में थीं. 

इस बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था. फिल्म में सुशांत, दिशा और कियारा के अलावा अनुपम खेर, भूमिका चावला, राजेश शर्मा और कुमुद मिश्रा जैसे सितारे अहम रोल में नजर आए थे. 

इस फिल्म में धोनी के बचपन से लेकर 2011 विश्व कप फाइनल तक की बात को दिखाया गया.  ये फिल्म सिनेमाघरों पर साल 2016 में रिलीज हुई थी और मूवी का कुल कलेक्शन 133 करोड़ रुपये रहा था. 

ये भी देखें : ऋतिक रोशन की पूरी फैमिली ने सबा पर लुटाया प्यार, क्या फैमिली में शामिल होंगी सबा आजाद?

MS Dhoni

Recommended For You

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video
editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर
editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब