Mannara की बर्थडे पार्टी में Priyanka और Nick ने पहुंचकर बढ़ाई रौनक, फैमिली के साथ की खूब मस्ती

Updated : Mar 30, 2024 13:03
|
Editorji News Desk

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कल शाम मुंबई में अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ अपनी कजिन मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra)  की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं. 'बिग बॉस 17' के फाइनलिस्ट मन्नारा की पार्टी में इस कपल ने महफिल लूट ली. 

इन दिनों परिवार के साथ खास समय बिताने प्रियंका भारत आई हैं, इस दौरान कजिन की बर्थडे पार्टी में मस्ती करने से भी पीछे नही रहीं.पार्टी में एक्ट्रेस अपने हैंडसम पति निक जोनस के साथ पहुंचीं और पैपराजी को कई पोज दिए. इस बीच प्रियंका ने मन्नारा को गले भी लगाया.

देसी गर्ल ने पार्टी में स्कर्ट के साथ सफेद ब्रालेट पहना था, जबकि निक ने प्रिंटेड सफेद शर्ट और पीले रंग की पैंट में अपने लुक को कम्लीट किया. वहीं बर्थडे गर्ल मन्नारा रेड ड्रेस में बेहद हॉट लग रही थीं.

बर्थडे बैश से सामने आए और भी वीडियोज में प्रियंका, मन्नारा को बर्थडे केक खिलाती नजर आईं. देसी गर्ल ने परिवार के साथ पार्टी के पूरे मजे लिए और डांस करती नजर आईं.

वहीं बर्थ डे गर्ल मन्नारा सातवें आसमान पर थीं क्योंकि प्रियंका और निक ने उनके दिन को और भी खास बना दिया. मीडिया से बात करते हुए, 'बिग बॉस 17' के फाइनलिस्ट ने आभार व्यक्त किया और कहा, 'प्रियंका दीदी आईं, निक जीजू आए....उन्होंने अपने इतने व्यस्त समय में, मेरे लिए समय निकाला , इसके लिए मैं धन्य महसूस करती हूं, मैं बहुत आभारी हूं.'

जन्मदिन की पार्टी में प्रियंका और निक के अलावा, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा समेत परिवार के कुछ करीबी लोग भी शामिल हुए.

प्रियंका और निक आए भारत

प्रियंका और निक मार्च की शुरुआत में भारत आए थे. प्रियंका अपनी बेटी मालती के साथ 14 मार्च को और निक  18 मार्च को भारत आए. कपल ने हाल ही में मन्नारा चोपड़ा सहित अपने परिवार के साथ होली मना. वे राम मंदिर के लिए आशीर्वाद लेने के लिए अयोध्या भी गए थे.

Priyanka Chopra

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब