Petrol-Diesel Price: आज फिर महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल, इस महीने अब तक 14 बार इजाफा

Updated : Oct 17, 2021 10:03
|
ANI

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आए दिन रिकॉर्ड बना रही हैं. कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा. डीजल के दाम 33 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 31 से 35 पैसे बढ़ें हैं. इस महीने (October) के तीन दिनों को छोड़ दें, तो पूरे महीने हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं. इस महीने में अब तक 14 बार ईंधन की कीमतों में इजाफा होने के साथ पेट्रोल 4.15 रुपये महंगा हो गया है, तो वहीं डीजल 4.70 रुपये तक बढ़ गया है. दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल की कीमत 105.84 रुपये प्रति लीटर और मुंबई (Mumbai) में 111.77 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव. 

शहर                पेट्रोल             डीजल
नई दिल्‍ली          105.84          93.57
मुंबई                111.77         102.52
कोलकाता          106.43          97.68
चेन्‍नई               103.01          98.92
बेंगलुरु              109.53         100.37
हैदराबाद            110.09         103.18
पटना                109.24         101.14
जयपुर               113.01         104.20
लखनऊ             102.83         95.02

mumbaiDelhiPrice HikeInflationPetrol and diesel

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study