IPL 2024: थाला धोनी ने 37 रनों की तूफानी पारी खेलकर रचा इतिहास, तोड़ डाले तमाम रिकॉर्ड

Updated : Apr 01, 2024 10:07
|
Editorji News Desk

IPL 2024: चैन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में 16 गेंदों पर नाबाद 37 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी के दौरान धोनी ने तमाम रिकॉर्ड अपने नाम किए. 

धोनी आईपीएल इतिहास में 19वें और 20वें ओवर में 100 छ्क्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड का नंबर आता है जिन्होंने कुल 57 छ्क्के जड़े हैं.

इसके साथ ही टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में धोनी सुरेश रैना को पछाड़कर नंबर 3 पर पहुंच गए हैं. 

धोनी के नाम टी20 फॉर्मेट में कुल 328 छक्के हैं, वहीं रैना के नाम 325 छक्के दर्ज हैं. धोनी से आगे बस रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं.  

IPL 2024: दिल्ली ने CSK को दी 20 रनों से मात, काम न आई एमएस धोनी की ताबड़तोड़ पारी

इसके अलावा आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में धोनी विराट कोहली को पछाड़ते हुए चौथे स्थान पर आ गए हैं. धोनी के आईपीएल में 242 छक्के हैं, वहीं कोहली ने अब तक 241 छक्के जड़े हैं.

IPL 2024

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video